फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband urges to police save me from my wife she threatens to kill me by poisoning me

'मुझे मेरी पत्नी से बचाओ...जहर देकर मारने की धमकी देती है, कुछ बोलूं तो पीटती है'; अब पति ने उठाया ये कदम

Mon, 13 Jan 2025 09:04 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 13 Jan 2025 09:04 PM IST
सार

एक पति अपनी पत्नी से इस कदर डरा हुआ है कि उसे अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस की शरण लेनी पड़ी है। पति का कहना है कि पत्नी उसे पीटती है। विरोध करने पर जहर देकर मारने की धमकी देती है। पत्नी की धमकी से पूरा परिवार डरा हुआ है। 

विज्ञापन
Husband urges to police save me from my wife she threatens to kill me by poisoning me
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करहल के गांव नगला बदा के रहने वाले युवक को पत्नी से जान का खतरा है। युवक की मां ने बहू व उसके परिजन पर घर में घुसकर पीटने व घर से सारा सामान जेवर आदि ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

दो साल पहले की शादी
थाना क्षेत्र के गांव नगला बदा निवासी मिथलेश देवी ने पुलिस को बताया कि पुत्र बीटू सिंह की शादी दो वर्ष सोनम निवासी नगला हरनाथ जनपद इटावा के साथ की है। शादी के कुछ दिन बाद से ही बहू पुत्र को गालियां देने लगी और उसे मारती पीटती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल वालों ने की मारपीट
बहू कहती है तुझे और तेरे बेटे को जहर देकर मार दूंगी। जब इस बारे में उन्होंने अपने पति को बताया कि बहू ने अपने ससुराल वालों को फोन कर बुला लिया। रविवार को दो गाड़ियों से बहू के मायके वाले आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। 




 
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
आरोपी शिवराज ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और रवि ने पुत्र की पिटाई कर दी। सोनम के पिता सुभाष ने उन्हें धमकी दी कि तुझे मिट्टी का तेल डाल कर जिंदा जला दूंगा। बहू उनके पुत्र की हत्या भी करवा सकती है। करहल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed