फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband uploaded obscene photos by creating fake Facebook ID of wife

पति निकला पापी: पत्नी की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, फिर अपलोड कर दीं ऐसी फोटो, यहीं नहीं रुका 'घरवाला'

Thu, 09 Mar 2023 06:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Mar 2023 06:18 PM IST
सार

पत्नी को एक नए नंबर से कॉल आया। इसके बाद उसे अपने नाम से बनाई गई फर्जी आईडी के बारे में जानकारी हो सकी। पीड़िता ने मामले में पुलिस से शिकायत की है। 

विज्ञापन
Husband uploaded obscene photos by creating fake Facebook ID of wife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक महिला ने अपने पति पर भी खुद को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति ने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर शर्मसार करने वाले फोटो अपलोड कर दिए। इतना ही नहीं अश्लील मैसेज भेजकर उसे बदनाम करने में लगा है। पीड़िता पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में हुई थी शादी

एटा कोतवाली नगर में एक महिला ने अपनी ही पति के खिलाफ फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील संदेश और फोटो भेज बदनाम करने की रिपोर्ट लिखाई है। महिला का आरोप है कि शहर निवासी व्यक्ति के साथ वर्ष 2013 में शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति व अन्य ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे, तो दहेज उत्पीडन का मुकदमा दर्ज कराया। ये मामला अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ससुर ने पानी पिलाकर किया दुष्कर्म: बहू की आपबीती, कार में लूटी मेरी अस्मत, पति को सुनाई दांस्ता तो उसने भी...
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस तरह हुई जानकारी

उसने बताया कि इस बीच 19 जनवरी को मोबाइल पर एक नए नंबर से कॉल आई, जिसे उठा नहीं पाई तो दोबारा कॉल आई। फोन करने वाले ने उसके फेसबुक अकाउंट पर अश्लील फोटो की जानकारी दी। जब उसने पड़ताल की तो पता लगा कि ये हरकत किसी और की नहीं, बल्कि उसके पति की ही है। उसने फर्जी आईडी को देखा, तो उस पर अपनी फोटो देख उसके होश उड़ गए। इस आईडी से अश्लील फोटो और मैसेज भेजे गए थे।
 

पुलिस से की शिकायत

इसके बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के बताया कि पति ने समाज में बदनाम करने के लिए ऐसा किया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed