फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband ties wife hands and feet pours petrol into her eyes and cuts her hair in Etah

UP: पत्नी के हाथ-पैर बांध आंखों में डाला पेट्रोल, एक किमी दूर ले जाकर किया ये घिनौना काम; बर्बरता की हदें पार

Fri, 20 Mar 2026 10:38 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 20 Mar 2026 10:38 AM IST
सार

यूपी के एटा में एक शख्स ने पत्नी के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। पत्नी को बंधक बनाकर कहर बरपाया। उसकी आंखों में पेट्रोल डाल दिया। साथ ही सिर के बाल काट दिए। पुलिस ने महिला के आरोपों पर केस दर्ज कर लिया है।
 

विज्ञापन
Husband ties wife hands and feet pours petrol into her eyes and cuts her hair in Etah
पति-पत्नी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई

विस्तार

एटा के थाना रिजोर इलाके के वैश्य खेरिया की विवाहिता को बंधक बनाकर ससुरालीजनों ने कहर बरपाया। उसे बुरी तरह पीटा और सिर के बाल काट दिए। महिला ने आंखों में पेट्रोल डालने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया है। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मामला जिला फिरोजाबाद के थाना एका के हतौली गांव का है। यहां के योगेश की शादी एटा के रिजोर थाने के गांव वैश्य खेरिया निवासी पूजा के साथ चार साल पहले हुई थी। पूजा के भाई लवकुश ने आरोप लगाया है कि योगेश, पूजा पर शक करता है। 
विज्ञापन


इसको लेकर उसकी पिटाई करता है। 15 मार्च को पति योगेश ने रात को पूजा के हाथ पैर बांधकर आंखों में पेट्रोल डाल दिया। करीब चार घंटे तक प्रताड़ित करता रहा। उसके बाल काट दिए। अन्य ससुराली भी प्रताड़ित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 मार्च को शाम 6:30 बजे गांव से एक किलोमीटर दूर गोपालपुर गांव के पास उसे बेहोशी की हालात में छोड़ गया। गांव के आस-पास के लोगों ने पूजा को बेहोशी हालात में देखा तो पूजा के परिजन उसे घर ले आए। इसके बाद परिजन ने बुधवार को उसे इमरजेंसी में उपचार के लिए भर्ती कराया। 

 

परिजन के तहरीर के आधार पर पति योगेश, देवर रंजीत और दानवीर, सास दागश्री, ननद सपना, ददिया ससुर नत्थूराम और छविराम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सकीट नीतीश गर्ग ने बताया कि वैश्य खेरिया गांव में महिला के परिजन की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पति पर दूसरी शादी करने और पीटने का आरोप
उधर, एटा के ही जलेसर में भी एक और मामला सामने आया है। मोहल्ला गोलनगर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है ससुराल पहुंचने पर पति और उसके परिजन ने उसे बेरहमी से पीटा और घर में नहीं घुसने दिया। पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

 

गोलनगर निवासी रेशमा ने पुलिस को बताया कि करीब सात वर्ष पहले उसकी शादी आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के गांव नगला बिहारी के रिंकू से हुई थी। शादी के बाद से रिंकू और उसके परिजन कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता था। 

 

पीड़िता ने बताया 2 दिसंबर 2025 को उसका पति रिंकू काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला, जो वापस नहीं लौटा। रेशमा ने 3 दिसंबर को थाना एत्माद्दौला में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 21 फरवरी को फोन पर संपर्क होने पर रिंकू ने बताया कि उसने दूसरी शादी कर ली है। 
 

दूसरी शादी की जानकारी होने पर रेशमा 2 मार्च को अपनी ससुराल पहुंची। यहां उसके पति रिंकू, जेठ श्रीवान, जेठानी पूनम देवी, सास सुखदेवी और दूसरी पत्नी रानी उर्फ विशाखा ने उसको बेरहमी से पीटते हुए घर से निकाल दिया। रेशमा ने बताया उसके चार वर्ष की बेटी सुरभि है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed