फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband returns from jail after nine years doubt on wife character murdered and threw DEAD body in the canal

मथुरा: पति नौ साल बाद जेल से लौटा, पत्नी के चरित्र पर हुआ ऐसा शक; कत्ल कर नहर में फेंकी लाश

Mon, 16 Oct 2023 12:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Oct 2023 12:09 PM IST
सार

जेल से आने के बाद उसे शक था कि पत्नी के किसी से अवैध संबंध हैं। इस शक में उसने पत्नी की हत्या कर दी और लाश को नहर में फेंक दिया। 
 

विज्ञापन
Husband returns from jail after nine years doubt on wife character murdered and threw DEAD body in the canal
आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव हताना एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की अवैध संबंधों के शक में हत्या कर दी। 22 दिन बाद इस वारदात का रविवार को खुलासा हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 2004 में अपने दो नाबालिग भाईयों, 2014 में पिता की भी हत्या कर चुका है। पिता की हत्या में नौ साल जेल में बंद रहा। छह माह पहले छूटकर आया। शक था कि उसके जेल जाने के बाद पत्नी के किसी से अवैध संबंध हो गए हैं। इसलिए उसकी हत्या कर दी। बाद में तीनों बच्चों की भी हत्या का प्लान था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि कोसीकलां के गांव हताना की मछला (40) पत्नी महेश 22 सितंबर को लापता हुई थी। मछला के भाई राजवीर निवासी भरनकलां, बरसाना ने अपनी 3 सितंबर को अपनी बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में जुटी थी। इधर, महेश गायब था। पुलिस ने रविवार को महेश को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। उसने कड़ी पूछताछ में बताया कि पिता की हत्या में जेल जाने के बाद छह माह पहले वापस आया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Mathura: बंद मकान में फंदे पर लटकता मिला तांत्रिक का शव, बदबू आने पर लोगों को चला पता
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात का था शक
उसे शक था कि पत्नी के इस दरम्यिान किसी से अवैध संबंध हो गए हैं। 22 सितंबर को पत्नी को पलवल में छठ मेला दिखाने के बहाने ले गया था। वहां एक कमरा किराए पर ले रखा था। रात को पत्नी वहां लेकर रहा। इसके बाद अगले दिन आगरा कैनाल के किनारे जमीन देखने के बहाने ले गया। वहां उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर शव को नहर किनारे छुपा दिया। पुलिस ने निशानदेही पर शव भी बरामद कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed