{"_id":"5e270fe38ebc3e4afb378b01","slug":"husband-murdered-wife-after-disute-crime-news-fatehpur-sikri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, वारदात के बाद पति फरार, हुआ था बाल विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, वारदात के बाद पति फरार, हुआ था बाल विवाह
Wed, 22 Jan 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो हत्यारोपी पति के साथ
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जनपद के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव नगला सराय में मंगलवार शाम को 20 वर्षीय सुमन की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। आरोप पति सत्यपाल उर्फ सत्तो पर है। वह फरार हो गया है।
पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी में सत्तो ने कुल्हाड़ी उठाई और सुमन पर प्रहार कर दिए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुमन के सास ससुर खेत पर थे, हत्या की सूचना मिलते ही वे भी भाग गए। सत्तो नर्सिंग कॉलेज का छात्र है। पांच साल पहले सुमन का बाल विवाह हुआ था।
पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त घर पर सुमन और सत्तो ही थे। आसपास के लोगों ने सत्तो को भागते हुए देखा। वे लोग सिर्फ इतना ही बता रहे हैं कि दोनों के बीच विवाद रहता था। मंगलवार को भी कहासुनी हुई थी।

सुबह को झगड़े के बाद सत्तो चला गया था। शाम को आया तो गुस्से से भरा था। दोनों में फिर से कहासुनी हुई। माना जा रही है कि इसी दौरान सत्तों ने हत्या कर दी। सुमन की शादी पांच साल पहले हुई थी।
उसी के साथ उसकी बहन बबीता की शादी सत्तो के बड़े भाई राजेश के साथ हुई थी। शादी के बाद सुमन की विदाई नहीं हुई थी। उसकी उम्र उस समय 15 साल थी। जून 2019 में गौने के बाद वह ससुराल आई। राजेश पत्नी और बच्चों सहित गांव में अलग रहता है।