फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband Murdered Wife After Disute Crime News Fatehpur Sikri

मामूली विवाद में पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, वारदात के बाद पति फरार, हुआ था बाल विवाह

Wed, 22 Jan 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 22 Jan 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Husband Murdered Wife After Disute Crime News Fatehpur Sikri
मृतका का फाइल फोटो हत्यारोपी पति के साथ - फोटो : अमर उजाला
आगरा जनपद के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव नगला सराय में मंगलवार शाम को 20 वर्षीय सुमन की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। आरोप पति सत्यपाल उर्फ सत्तो पर है। वह फरार हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी में सत्तो ने कुल्हाड़ी उठाई और सुमन पर प्रहार कर दिए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुमन के सास ससुर खेत पर थे, हत्या की सूचना मिलते ही वे भी भाग गए। सत्तो नर्सिंग कॉलेज का छात्र है। पांच साल पहले सुमन का बाल विवाह हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त घर पर सुमन और सत्तो ही थे। आसपास के लोगों ने सत्तो को भागते हुए देखा। वे लोग सिर्फ इतना ही बता रहे हैं कि दोनों के बीच विवाद रहता था। मंगलवार को भी कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह को झगड़े के बाद सत्तो चला गया था। शाम को आया तो गुस्से से भरा था। दोनों में फिर से कहासुनी हुई। माना जा रही है कि इसी दौरान सत्तों ने हत्या कर दी। सुमन की शादी पांच साल पहले हुई थी।

उसी के साथ उसकी बहन बबीता की शादी सत्तो के बड़े भाई राजेश के साथ हुई थी। शादी के बाद सुमन की विदाई नहीं हुई थी। उसकी उम्र उस समय 15 साल थी। जून 2019 में गौने के बाद वह ससुराल आई। राजेश पत्नी और बच्चों सहित गांव में अलग रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed