{"_id":"5d67ec458ebc3e017941d5b7","slug":"husband-made-wife-intimate-video-and-upload-whats-app-group-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जूस में नशीली दवा मिलाकर पत्नी को पिलाई, अंतरंग वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूस में नशीली दवा मिलाकर पत्नी को पिलाई, अंतरंग वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर डाला
Fri, 30 Aug 2019 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Rape Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
थाना ताजगंज क्षेत्र की महिला का पति ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद परिवार के व्हाट्स एप ग्रुप पर डाल दिया। परिवार के लोगों को पता चला तो पति घर से भाग निकला।
वीडियो को अपने दोस्तों को भी भेज दिया है। पीड़िता ने पति के खिलाफ थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
ताजगंज क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसकी शादी को आठ साल हो चुके हैं। उनकी ढाई साल की बेटी है। आरोप है कि पति उत्पीड़न करता है। जुआ खेलने और शराब पीने का आदी है। इसका विरोध करने पर उससे मारपीट करता है। दोस्तों को घर लाकर उनसे संबंध बनाने का दबाव बनाता है।

22 अगस्त को महिला के सिर में दर्द हो रहा था। इस पर पति जूस ले आया। इसमें नशीला पदार्थ मिलाकर लाया। जूस पीने के बाद महिला को होश नहीं रहा। इस दौरान पति ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसे परिवार के व्हाट्स एप ग्रुप पर डाल दिया। परिजनों को पता चला तो वह आ गए।
आरोपी पति घर से भाग निकला। महिला बेहोश मिली। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने सीओ सदर से शिकायत की। पति ने वीडियो अपने दोस्तों को भी भेज दिया है, जिससे यह वायरल हो गया। पीड़िता का कहना है कि पति की हरकत की वजह से वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो गई है।