फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband found hanging on Valentine Day in agra

UP: जीजा के साथ मिलकर रची साजिश...वेलेंटाइन डे पर दिया खाैफनाक मंसूबों को अंजाम, इस हाल में मिली पति की लाश

Sun, 16 Feb 2025 09:41 AM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 16 Feb 2025 09:41 AM IST
सार

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी और उसके जीजा को हिरासत में ले लिया। परिजनों का कहना था कि शव फर्श पर रखा हुआ मिला। कोई रस्सी भी माैके पर नहीं मिली। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है।
 

विज्ञापन
Husband found hanging on Valentine Day in agra
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज के गांव नाैफरी में वेलेंटाइन डे की रात एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पत्नी और साढ़ू को हिरासत में ले लिया। मगर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत का कारण फांसी लगने से आया। पुलिस का कहना है कि गृह क्लेश में आत्महत्या की आशंका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


नौफरी निवासी हुब्बलाल (27) राजमिस्त्री थे। दो साल पहले मधु नगर निवासी अंजली के साथ सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी हुई थी। शुक्रवार रात हुब्बलाल का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सास ने भाई लाखन को घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


लाखन ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि जब वह भाई के घर पहुंचे तो शव फर्श पर था। ससुराल वाले फंदा लगा लेने की बात कह रहे थे। रस्सी कहां चली गई। पुलिस के आने से पहले शव को फंदे से नीचे क्यों उतारा गया। अगर उतारा तो अस्पताल क्यों नहीं ले गए? भाई की पत्नी से बनती नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी अक्सर मायके में रहती थी। शुक्रवार को मना करने के बावजूद मायके चली गई थी। जीजा के साथ घर आई थी। उनके साथ एक और युवक था। तीनों ने मिलकर ही हत्या की है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। ताजगंज थाना प्रभारी का प्रभार देख रहे अंडर ट्रेनी आईपीएस आलोक राज नारायण ने बताया कि परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। 


पुलिस का कहना है कि परिजन की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार है। उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत का कारण फांसी लगने से हाेना आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed