फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband committed suicide by consuming poison after refusing to accompany his wife

पत्नी ने साथ आने से किया इंकार तो जहर खाकर दी जान

Mon, 14 Jun 2021 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Husband committed suicide by consuming poison after refusing to accompany his wife
कुरावली, मैनपुरी । रविवार को गांव गोकुलपुर स्थित ससुराल से पत्नी को बुलाने आए युवक ने जहर खाकर जान दे दी। पत्नी ने साथ जाने से इंकार कर दिया था इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पिता की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर निवासी करण सिंह ने अपनी पुत्री ज्योती की शादी मुनेश कुमार निवासी गांव नौरंगाबाद थाना सिकंदराराऊ हाथरस के साथ की थी। करीब एक सप्ताह पूर्व ज्योती छोटी बहन की सगाई में शामिल होने के लिए मायके गोकुलपुर आई थी। रविवार को मुनेश कुमार ज्योती को वापस लेने के लिए ससुराल पहुंच गया। ज्योती ने मायके में कुछ दिन और रुकने की कह कर साथ जाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

बस इसी बात से नाराज मुनेश ने जेब में रखी जहर की पुड़िया निकाल कर खा ली। उसकी तबियत खराब हुई तो घर में कोहराम मच गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मृतक के पिता नेम सिंह की ओर से मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की तहरीर दी गई। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
देवेंद्र नाथ मिश्रा- प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed