{"_id":"601ea60a01392f50f8052a6b","slug":"husband-caught-wife-with-lover-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: प्रेमी के साथ कमरे में थी पत्नी, पति ने बाहर से लगा दी कुंडी, बुला ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: प्रेमी के साथ कमरे में थी पत्नी, पति ने बाहर से लगा दी कुंडी, बुला ली पुलिस
Sat, 06 Feb 2021 07:52 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Feb 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मैनपुरी जिले के कस्बा भोगांव में एक युवक ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पत्नी अपने प्रेमी के साथ कमरे में थी। यह देखकर पति ने बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और पुलिस बुला ली। पुलिस महिला और उसके प्रेमी को थाने ले आई। पुलिस दोनों के न्यायालय में बयान दर्ज कराने की बात कह रही है।
विज्ञापन
भोगांव थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवक की पत्नी के अन्य युवक के साथ प्रेम संबंध हैं। शनिवार को युवक जब खाना खाने के लिए घर लौटा तो पत्नी घर पर नहीं थी। शक होने पर उसने आसपास के लोगों से जानकारी ली। उसे पता लगा कि पत्नी अपने प्रेमी के पास गई है। उसने प्रेमी के घर जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। कमरे में दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे।
विज्ञापन
इस पर पति ने कमरे का दरवाजा बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला खोलकर युवक की पत्नी और प्रेमी को हिरासत में ले लिया। दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की गई। थाना पुलिस ने बताया कि महिला के बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पति दोनों पर कार्रवाई की मांग कर रहा था।
विज्ञापन