{"_id":"67c3e27fb362b49a630b1151","slug":"husband-and-wife-fight-over-cumin-police-intervene-in-case-2025-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बिना जीरे के दाल में तड़का...पत्नी ने उठाया ऐसा कदम, दाैड़ता हुआ पुलिस के पास पहुंचा पति; टूटने से बचा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिना जीरे के दाल में तड़का...पत्नी ने उठाया ऐसा कदम, दाैड़ता हुआ पुलिस के पास पहुंचा पति; टूटने से बचा घर
Sun, 02 Mar 2025 10:16 AM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 02 Mar 2025 10:16 AM IST
सार
घर में जीरा खत्म हो गया। पत्नी ने कई बार पति से लाने के लिए कहा। पति ने अनसुना कर दिया। इससे शुरू हुआ पति-पत्नी के बीच झगड़ा थाने तक पहुंच गया। मामले में पुलिस को दखल देना पड़ा।
विज्ञापन
जीरा
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
आगरा में घर में जीरा खत्म होने के बाद भी पति के न लाने पर दंपती में विवाद हो गया। बिना जीरे के दाल में तड़का लगाना पत्नी को नहीं भाता था। पति के पिटाई करने पर पति मायके गई और पुलिस से शिकायत कर दी। शनिवार को मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा तो काउंसलर ने समझौता कराया।
विज्ञापन
दंपती की दो साल पहले शादी हुई थी। पति प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। दोनों की एक बेटी है। पत्नी गांव की रहने वाली है। उसे सब्जी, दाल में घी और जीरे का तड़का लगाकर खाना पसंद है। कुछ दिन पहले घर पर जीरा खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने दाल बनाने के लिए बोला। उसने पति की खुशी के लिए एक बार बिना जीरा के दाल में तड़का लगा दिया। बाद में पति से जीरा लाने के लिए बोल दिया। मगर पति कई दिनों तक जीरा खरीदकर नहीं लाया। इसके बाद भी फिर से बिना जीरा के दाल में तड़का लगाने के बोला तो पत्नी ने खाना बनाना बंद कर दिया। इस बात पर दोनों में विवाद हुआ तो पति ने पत्नी की पिटाई लगा दी। वह एक महीने पहले नाराज होकर मायके आ गई।
पति लेने नहीं आया तो थाने में शिकायत कर दी। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। पति ने अपनी गलती मान ली। दोनों में समझौता हो गया। परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी अनूप तिवारी ने बताया कि शनिवार को 35 जोड़ों को बुलाया गया था। 19 जोड़ो में सुलह हो गई। अन्य को अगली तारीख दे दी गई है।