फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband and wife committed suicide in etah

एटा: शादी के तीन महीने बाद नवदंपती ने दी जान, एक चिता पर हुआ दोनों का अंतिम संस्कार

Mon, 16 Aug 2021 05:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Aug 2021 05:30 PM IST
सार

विकास और रेखा की शादी 29 अप्रैल 2021 को हुई थी। तीन महीने बाद दोनों ने जान दे दी। 

विज्ञापन
husband and wife committed suicide in etah
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दूल्हापुर में नवदंपती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के मायके वाले गांव पहुंचे तो दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चली। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद पुलिस को सूचना दिए बिना मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


गांव दूल्हापुर निवासी विकास की शादी 29 अप्रैल 2021 को रेखा पुत्री वीरेंद्र सिंह निवासी अन्नियां थाना (कासगंज) के साथ हुई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर शनिवार रात अनबन हो गई। इसी बात पर पहले पत्नी ने जहर खा लिया। जब विकास ने उसको हिलाया तो कोई हरकत नहीं हुई। 
विज्ञापन


सुबह मृत मिले पति-पत्नी
इस पर विकास ने भी कीटनाशक का सेवन कर रात में ही दम तोड़ दियाd। परिजनों को जानकारी नहीं हुई। रविवार सुबह जब दोनों नहीं उठे तो कमरे में जाकर देखा। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था और सांसें थम चुकी थीं। नवदंपती की आत्महत्या की खबर से परिवार में मातम छा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के मायके वालों को सूचना दी गई। गांव में पंचायत हुई । समझौतानामा ग्राम प्रधान के लेटरपैड पर लिखा गया, इस पर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर किए गए। प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि गांव दूल्हापुर में नवदंपती द्वारा आत्महत्या करने की थाने पर कोई सूचना नहीं दी गई है। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। 

एक ही चिता पर हुआ दोनों का अंतिम संस्कार
ग्रामीणों में चर्चा है कि मौत का कारण चाहे जो भी रहा हो, लेकिन पति-पत्नी में काफी प्रेम था। मायके वालों की रजामंदी के बाद ग्रामीणों ने एक ही चिता पर नवदंपती का अंतिम संस्कार कर दिया।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed