{"_id":"6a384dc4f5e9157acd0013fc","slug":"husband-accused-of-second-marriage-demand-for-a-look-out-notice-agra-news-c-364-1-ag11019-130513-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पति पर दूसरी शादी का आरोप, लुक आउट नोटिस की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पति पर दूसरी शादी का आरोप, लुक आउट नोटिस की मांग
Mon, 22 Jun 2026 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
आगरा। थाना नाई की मंडी क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति जामिया नगर साउथ दिल्ली निवासी मोहम्मद अनस खान और ससुराल वालों पर धोखाधड़ी, षड्यंत्र और दूसरी शादी का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने 4 मई को शिकायत दी थी, जिस पर काउंसलिंग के आदेश हुए, पर पति के दुबई में होने से यह नहीं हो सकी। महिला को आशंका है कि ससुर वसीम खान और सास नाहिद बेगम मुकदमों से बचने के लिए किसी अरब देश भागने की फिराक में हैं। पति के खिलाफ फिरोजाबाद में उनकी पहली पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है, जिसमें गैर-जमानती वारंट जारी हैं। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने की मांग की है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।