फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dream of Agra Darshan aerial view is not being fulfilled

Agra News: ताजनगरी में चार साल पहले दिखाया गया था हवाई दर्शन का ख्वाब, नहीं हो सका पूरा; जानें वजह

Tue, 27 Jun 2023 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Jun 2023 09:53 AM IST
सार

ताजनगरी में चार साल पहले हवाई दर्शन का ख्वाब दिखाया गया था। तेजी इस कदर थी कि मानों अब जल्द ही आसमान से आगरा देख सकेंगे। 2019 में पीएम मोदी ने हेलिपैड का शिलान्यास भी किया था, लेकिन ये ख्वाब अभी तक ख्वाब ही है। 
 

विज्ञापन
dream of Agra Darshan aerial view is not being fulfilled
हैलीकॉप्टर - फोटो : demo pic

विस्तार

ब्रज में हेलिकॉप्टर से हवाई दर्शन चार साल से हवा में अटका है। गोवर्धन व आगरा में हेलिपैड तैयार हैं। उड़ान के लिए हेलिकॉप्टर का इंतजार है। 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा में हेलिपैड का शिलान्यास किया था। पर कैबिनेट मंजूरी के इंतजार में हेलिकॉप्टर नहीं उड़ सके।

विज्ञापन

इनर रिंग रोड स्थित एत्मादपुर मदरा में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से हैलिपैड की बिल्डिंग बनी। चारों ओर दीवार खड़ी की गई। हेलिकॉप्टर के लिए हैंगर बना। 2016 में इसका निर्माण शुरू हुआ। करीब एक साल निर्माण रुका रहा। 2019 में हेलिपैड तैयार हो गया। उद्देश्य आगरा, मथुरा, वृंदावन व गोवर्धन तक पर्यटकों को धरोहरों के हवाई दर्शन कराना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की यह योजना पीएम मोदी के शिलान्यास करने के 4 साल बाद भी मूर्त रूप नहीं ले सकी। यह स्थिति तब है जब दो बार पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और एक बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर सेवा जल्द शुरू करने की घोषणा कर चुके हैं। वहीं, इस संबंध में संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश चंद्र मिश्र का कहना है पीपीपी मॉडल पर हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होनी है। टेंडर जारी हुए थे। एक कंपनी का चयन हो चुका है। कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही सेवा शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें - बारिश न झेल सकी सड़कें: सीवर लाइन बिछाने के बाद जिन मार्गों की कराई मरम्मत,अब हाल है बेहद बुरा

विज्ञापन

लेनी होंगी एनओसी

जिस कंपनी के लिए कैबिनेट से मंजूरी मिलेगी, उसे उड़ान से पहले डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन डीजीसीए से सभी एनओसी लेनी होगी। उसके बाद ही हेलिकॉप्टर सेवा शुरू हो सकेगी। पर्यटक ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, आगरा किले के अलावा मथुरा, वृंदावन एवं गोवर्धन के हवाई दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed