फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hunger Strike By Family Son Commits Suicide After Facebook Live

फेसबुक लाइव कर आत्महत्या: पिता ने की भूख हड़ताल तो एक आरोपी भेजा जेल, दरोगा की गिरफ्तार पर अड़े परिजन

Thu, 11 Nov 2021 11:08 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 11 Nov 2021 11:08 AM IST
सार

युवक ने फेसबुक लाइव कर एक नवंबर को ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। आत्महत्या के लिए उसने अपने चाचा के परिवार और चौकी प्रभारी रुनकता को जिम्मेदार बताया था।
 

विज्ञापन
Hunger Strike By Family Son Commits Suicide After Facebook Live
आगरा: रुनकता में अनशन पर बैठे युवक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में रुनकता के गांव मांगरौल गूजर निवासी कृष्ण मुरारी की आत्महत्या के मामले में आरोपी दरोगा सहित चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पिता देवेंद्र परमार ने दूसरे दिन भी भूख हड़ताल की। इस दौरान ग्रामीण भी उनके साथ धरने पर बैठे। अधिकारियों ने पिता की भूख हड़ताल तुड़वाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तक ऐसा करने से मना कर दिया। उधर, पुलिस ने बुधवार को आनन फानन में आरोपी चाचा लाखन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

विज्ञापन

मुकदमा कराया गया दर्ज
कृष्ण मुरारी की आत्महत्या के मामले में थाना सिकंदरा में उसके चाचा लाखन, चाची लज्जा, चचेरे भाई मोनू और तत्कालीन चौकी रुनकता के प्रभारी केशव शांडिल्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। कृष्ण मुरारी का आत्महत्या से पहले का फेसबुक लाइव का वीडियो भी सामने आया था। कार्रवाई न होने पर पिता देवेंद्र परमार ने मंगलवार से गांव में भूख हड़ताल शुरू की है। उनका साथ ग्रामीण दे हैं। मांग है कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। 50 लाख रुपये मुआवजा मिले। आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए।
विज्ञापन

जांच के लिए मांगा समय

बुधवार को भी सीओ हरीपर्वत एएसपी लखन कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार परिवार से मिलने पहुंचे। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। जांच के लिए कुछ समय मांगा। यह भी बताया कि पुलिस ने आरोपी लाखन को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। पिता ने कहा कि दरोगा के खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही है। अगर, वो सही जांच करते तो निर्दोष होने पर भी नहीं फंसाते। मुकदमे में चार्जशीट भी लगा दी। बेटे का वीडियो भी सामने आ चुका है। अब फिर कार्रवाई में क्यों देरी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा को बयान के लिए बुलाएंगे
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के चाचा लाखन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। दरोगा केशव शांडिल्य को भी बयान के लिए बुलाया जाएगा।

फेसबुक लाइव कर आत्महत्या का मामला: आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने शुरू की भूख हड़ताल
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed