फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hungama, xen, youth, death, mathura

युवक की मौत पर भड़के लोग, एक्सईएन कार्यालय पर हंगामा

Tue, 26 May 2020 07:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
hungama, xen, youth, death, mathura
मथुरा। कोसीकलां में लाइनमैन की मौत के बाद एक्सईएन दफ्तर पर विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। बीस दिन पहले बिजली लाइन पर काम करते समय करंट से झुलसे युवक की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने शव नंदगांव रोड स्थित एक्सईएन कार्यालय पर रखकर हंगामा किया। विभागीय अधिकारियों ने जब कोई सुनवाई नहीं की तो उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू का दिया है। पुलिस के समझाने के बाद भी लोगों का धरना जारी है। उन्होंने परिवार की आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन

छह मई को तालाब शाही इलाके में ठेकेदार मानसिंह के साथ युवक नगला बिरजा छाता निवासी दीपक (20) शटडाउन लेकर लाइन पर चढ़कर काम कर रहा था, तभी विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही से लाइन में करंट आ गया और काम कर रहा दीपक बुरी तरह झुलस गया। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। मंगलवार को उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई।
विज्ञापन

जिसके बाद परिजन उसका शव लेकर दोपहर में नंदगांव रोड स्थित एक्सईएन कार्यालय पर पहुंचे और वहां हंगामा शुरू कर दिया। मृतक के पिता पप्पू व पत्नी पूजा भी पहुंच गई। पिता पप्पू सिंह ने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण दीपक की मौत हुई है। परिवार के भरण-पोषण के लिए विभाग बीस लाख रुपये की मुआवजा राशि दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता एनपी सिंह ने कहा कि दीपक ठेकेदार के साथ काम करता था। विभाग से कोई लेनादेना नहीं है। मानवता के आधार पर सहयोग के लिए तैयार हैं। लेकिन हंगामा कर रहे लोगों ने परिवार को बीस लाख रुपये मुआवजे की मांग करते हुए वहां शव रखकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed