फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hundreds of people fell sick after eating buckwheat flour in Agra Food Safety Department seized 500 kg flour

Agra News: उपवास में कुट्टू का आटा खाने से सैकड़ों लोग बीमार, खाद्य सुरक्षा विभाग ने 500 किलो आटा किया सीज

Tue, 27 Aug 2024 11:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Aug 2024 11:09 PM IST
सार

आगरा में उपवास के दिन कुट्टू का आटा खाने से सैकड़ों लोग बीमार हो गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी करके 500 किलो आटा सीज किया है। 

विज्ञापन
Hundreds of people fell sick after eating buckwheat flour in Agra Food Safety Department seized 500 kg flour
कुट्टू का आटा - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कुट्टू के दूषित आटा की पूड़ियां व पकौड़े खाने से सैकड़ों लोगों के बीमार होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग को जिले के सबसे बड़े व्रत खाद्य सामग्री सप्लायर पर कार्रवाई की याद आई। मंगलवार को खाद्य निरीक्षक व अधिकारी कृष्णा नगर स्थित एक घर में पहुंचे। जहां से 500 किलो कुट्टू का संदिग्ध आटा सीज करते हुए सैंपलिंग की गई।

विज्ञापन


बंसल गृह उद्योग शाहगंज स्थित कृष्णा नगर में एक घर में संचालित था। रितु बंसल मालिक हैं। कुट्टू के आटे के अलावा साबुदाना, समई चावल, सिघाड़ा आटा व अन्य व्रत सामग्री आगरा, मथुरा व अन्य जिलों में बंसल गृह उद्योग से थोक के भाव सप्लाई होती है। 

विज्ञापन

शाम 5 बजे टीम ने जब घर में छापा मारा, तो बाहर के कमरे में 50-50 किलो के 10 कट्टे रखे मिले। इनमें 500 किलो कुट्टू का आटा था। जिसकी कीमत करीब 74 हजार रुपये थी। सभी कट्टों को सीज किया गया है। एक किलो आटे का सैंपल भरे है। जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि दरेसी नंबर-2 पर प्रयागनाथ ट्रेडर्स, टेढ़ी बगिया स्थित सोम पंसारी किराना स्टोर और विनोद प्रोवीजन स्टोर से एक-एक कुल तीन कुट्टू आटे सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। सिकंदरा में चंदन नगर स्थित संत दीनदयाल बरी उद्योग और सेमरी ताल पर माहौर प्रोवीजन स्टोर पर छापे के दौरान कुट्टू का आटा नहीं मिला। उन्होंने बताया कि सेमरी ताल स्थित राधे-राधे हॉस्पीटल में भर्ती मरीजों ने दूषित आटे की शिकायत दर्ज कराई है।
 
विज्ञापन

व्रत में खाएं राजगिरा व फलहारी आटा

जन्माष्टमी के व्रत में कुट्टू का आटा खाने से कई लोग बीमार पड़ गए। ऐसे में लोगों को के मन में भय हो गया है कि आखिर व्रत में खाएं तो क्या खाएं। एसएन की डायटीशियन मिनी शर्मा बताती हैं कि कुट्टू के आटे की जगह राजगिरा व फलहारी आटा, समा के चावल, साबूदाना, दही-केला, पपीता, आलू, लौकी व फलों को खा सकते हैं। कुट्टू का आटा जल्दी खराब हो जाता है।
 

इसके अलावा कोशिश करें कि एक दिन के व्रत में कम ही खाएं। व्रत में पाचन क्रिया को एक दिन आराम देना होता है। इससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करने लगता है। व्रत में फलों के सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
 

कुट्टू की जगह खा सकते हैं ये आटा

राजगिरा का आटा ठंडा होता है। इसे आप रोजाना भी खा सकते हैं। राजगिरा का आटा रामदाना से तैयार होता है। फलहारी आटा में सिंघाड़ा, रामदाना, समा को मिलाकर आटा तैयार किया जाता है। -अशोक लालवानी,खाद्य व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed