फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hundreds of acres of potato crop got wet due to rain

Agra News: बारिश से सैकड़ों बीघा आलू की फसल भीगी

Thu, 20 Feb 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 20 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of potato crop got wet due to rain
कासगंज। जिला मुख्यालय क्षेत्र में बुधवार रात को हुई बारिश से सैकड़ों बीघा आलू की फसल भीग गई। इससे फसल को नुकसान हो गया। बादलों की गरज को देखकर किसान रात भर चिंता में डूबे रहे। देर रात से साढ़े तीन घंटे तक बारिश हुई। क्षेत्र में रात को तेज गरज के साथ बारिश होने से किसानों की धड़कनें बढ़ गई, किसान ओलावृष्टि की आशंका से सहम गए। ओले न पड़ने से किसानों ने राहत की सांस ली। किसान अपनी फसलों को देखते के लिए दिन निकलते ही खेतों में पहुंच गए। किसान इस समय आलू की फसल की तेजी से खुदाई कर रहा है। जिले में पांच हजार हैक्टेयर में आलू की खेती होती है। किसानों ने बुधवार को खुदाई कर आलू नमी कम होने के लिए खेत में ही छोड़ दिया था। नमी कम होने के बाद ही आलू को बोरों में भरकर बाजार या फिर कोल्ड में भेजा जाता है। लेकिन रात में हुई बारिश से खेतों में खुदा पड़ा आलू भीग गया। जबकि खेत गीले हो जाने से खेतों में खुदाई प्रभावित हो गई। इससे किसान को नुकसान उठाना पड़ा है। बारिश के साथ तेज हवा चलने से खेतों में सरसों की फसल गिर गई। बारिश से गेहूं की फसल को फायदा हो गया। अभी तक चल रही पछुआ हवा व तेज धूप से खेतों में नमी कम हो गई थी। बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी हो जाने से फसल को संजीवनी मिल गई। इससे गेहूं की खेती करने वाले किसान खुश नजर आए। बारिश से मटर, चना आदि की फसल को भी लाभ मिल गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed