फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Humidity made us miserable in the afternoon, rain gave relief in the evening

Agra News: दोपहर को उमस ने किया बेहाल, शाम को बारिश ने दी राहत

Tue, 25 Jun 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 25 Jun 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Humidity made us miserable in the afternoon, rain gave relief in the evening
मैनपुरी। मंगलवार को सुबह से ही मौसम में उसम रही। दोपहर तक लोग तेज धूप और उमस से परेशान रहे, लेकिन शाम को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दिलाई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में और अधिक बारिश की संभावना जताई है। इससे किसान खुश नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि खेतों में खड़ी फसल को राहत मिलेगी तो वहीं धान के लिए खेत तैयार हो सकेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर तक तेज धूप और उसम ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। घरों के अंदर और बाहर मौजूद लोग पसीने से पल-पल पर भीगे नजर आए, लेकिन दोपहर बाद अचानक तेज हवाओं के साथ बादल छा गए और झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बारिश का आनंद लेने के लिए बच्चे भीगते भी नजर आए। हालांकि बारिश थमते ही फिर से लोगों ने उमसभरी गर्मी महसूस की।
विज्ञापन

किसान रमेश चंद्र चौहान का कहना था कि बारिश का किसान लंबे समय से इंतजार कर रहा है। एक तरफ जहां बारिश ने गर्मी से निजात दिलाने का कार्य किया है वहीं खेती किसानी के लिए बारिश बहुत ही उपयोगी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में फिर से बारिश की बात कही है। बारिश होती है तो किसान अपने खेतों को धान की फसल के लिए तैयार कर सकेगा वहीं खेतों में खड़ी फसलों में बारिश से लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मक्का किसानों की बढ़ी दिक्कतें
वर्तमान समय में मक्का की कटाई चल रही है। जगह-जगह मक्का की फसल सूखती हुई नजर आ रही है। बारिश के बाद मक्का के किसानों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। मंगलवार को किसानों को बारिश के बीच अपनी मक्का की फसल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed