फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   humidity made troubl After rain in Agra mercury 45 degrees Mathura remained the hottest

भीषण गर्मी का सितम: आगरा में बारिश के बाद उमस ने किया बेहाल, पारा @ 45 डिग्री; मथुरा रहा सबसे गर्म

Sat, 01 Jun 2024 01:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Jun 2024 01:20 PM IST
सार

भीषण गर्मी का सितम जारी है। आगरा में बारिश के बाद उमस ने परेशान कर दिया है। पारा 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे गर्म मथुरा रहा। मथुरा का तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 
 

विज्ञापन
humidity made troubl After rain in Agra mercury 45 degrees Mathura remained the hottest
आगरा में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन उमस ने बेहाल कर दिया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई और यह 45 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो विगत दिवस की तुलना में 5.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। प्रदेश में सबसे गर्म मथुरा और कानपुर एयरफोर्स रहे। यहां अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शनिवार को धूल भरी आंधी और रविवार को बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बारिश के बाद भी शुक्रवार को शहर के मौसम का मिजाज में अधिक अंतर नहीं आया। सुबह 10 बजे से सूरज की तपिश महसूस होने लगी। दिन चढ़ने के साथ लू और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। चौराहों की ट्रैफिक लाइट पर एक से डेढ़ मिनट रुकने में ही लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे। शाम 5 बजे बादल छाए लेकिन राहत नहीं मिली। शाम करीब 6 बजे 76 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी चली।
विज्ञापन


47.6 डिग्री के साथ झांसी प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। 47.4 डिग्री के साथ गौतम बुद्ध नगर तीसरे स्थान पर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शनिवार को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। रविवार को एक बार फिर बारिश की बूंदें शहर को राहत पहुंचा सकती हैं। 4 जून से अधिकतम तापमान से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 45

न्यूनतम तापमान- 27.9
सूर्योदय- 5: 23

सूर्यास्त- 7:07
एक्यूआई- 47
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed