फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Human Resource manager of a shoe factory embezzled lakhs of rupees

UP: जूता फैक्टरी के एचआर मैनेजर का विश्वासघात, मालिक को पता भी न चला; लाखों रुपयों की कर डाली हेराफेरी

Wed, 19 Mar 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Mar 2025 09:55 AM IST
सार

आगरा में जूता फैक्टरी के ह्यूमन रिसोर्स (एचआर) मैनेजर ने लाखों रुपयों की हेराफेरी कर डाली। मामले में थाना सिकंदरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 
 

विज्ञापन
Human Resource manager of a shoe factory embezzled lakhs of rupees
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्री पुरम स्थित जूता फैक्टरी के मैनेजर ने अकाउंट डिपार्टमेंट के कर्मचारियों से मिलकर लाखों रुपयों की हेराफेरी कर दी। कंप्यूटर में सेव फाइलों में पासवर्ड लगाकर फैक्टरी आना बंद कर दिया। शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


सीएस आहूजा ओवरसीज प्रा.लि. के निदेशक विजय आहूजा ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराकर आरोप लगाया कि सदर थाना क्षेत्र के गढ़ी देवरी निवासी प्रभात सिंह उनकी फैक्टरी में ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर के पद नौकरी कर रहा था। सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर फैक्टरी से चमड़ा, लोहा आदि सामान ले जाकर बेचने लगा। 7 मार्च को उन्हें इस मामले का पता चला।
विज्ञापन


इसके बाद काम छोड़कर चला गया। कंप्यूटर चेक करने पर पता चला कि उसने कर्मचारियों के नाम से फर्जी खाते खोलकर 30 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। हार्ड डिस्क में सेव फाइलों में पासवर्ड लाक लगा दिए। कई बार बुलाने के बाद भी नहीं आया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed