{"_id":"61bf71d267b50c623f2735f1","slug":"huge-tourist-visits-at-taj-mahal-sunday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताज की दीवानगी: सर्दी में 'रवि' ने किया पर्यटकों का मजा दोगुना, 23 हजार से अधिक ने देखा ताजमहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज की दीवानगी: सर्दी में 'रवि' ने किया पर्यटकों का मजा दोगुना, 23 हजार से अधिक ने देखा ताजमहल
Mon, 20 Dec 2021 12:18 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:18 AM IST
सार
ताजमहल पर सुबह धुंध के कारण सूर्योदय के साथ ताज का नजारा नहीं देख सके पर्यटकों ने सूर्यास्त पर ताज निहारा।
विज्ञापन
आगरा में ताजमहल पर आए सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में ताजमहल पर रविवार को 23074 देसी-विदेशी पर्यटकों ने भ्रमण किया। पर्यटक सूर्योदय के समय छाई धुंध के कारण ताज के दीदार नहीं कर सके। दोपहर को गुनगुनी धूप में ताज के दीदार का मजा दोगुना हो गया। ताज के दोनों गेटों पर लंबी कतारें लगी रहीं। टिकट विंडो पर भीड़ रही। आगरा किला पर भी छह हजार से ज्यादा पर्यटकों ने भ्रमण किया।
विज्ञापन
अभी संख्या में कमी
ताजमहल पर वीकेंड पर तकरीबन 25 हजार पर्यटकों की आमद हो पा रही है। टूरिस्ट सीजन के हिसाब से यह संख्या अभी कम है। विदेशी पर्यटकों की आमद कम होने के कारण पर्यटकों में इजाफा नहीं हो पा रहा है। पर्यटन उद्यमी रमेश वाधवा का कहना है कि फ्लाइटों का आवागमन सुचारु नहीं होने के कारण भी टूरिस्ट सीजन में पर्यटकों में कमी है। विदेशी टूरिस्ट क्रिसमस के बाद ही भ्रमण पर निकलेंगे। उधर, ताजमहल पर सुबह धुंध के कारण सूर्योदय के साथ ताज का नजारा नहीं देख सके पर्यटकों ने सूर्यास्त पर ताज निहारा। आगरा किले में भी रविवार को रोजाना की अपेक्षा दोगुने पर्यटकों ने भ्रमण किया।
विज्ञापन
सैलानियों को शू कवर बेच रहे लपके
ताजमहल परिसर के अंदर मुख्य गुंबद का 200 रुपये का टिकट खरीदने वाले पर्यटकों को शू कवर टिकट के साथ मुफ्त में दिए जाते हैं, लेकिन मुख्य गुंबद पर शू कवर नहीं मिलने से पर्यटक कवर तलाश करते हैं, ताकि सर्दी में जूते नहीं उतारने पड़ें। इस कारण पर्यटकों को 10 रुपये जोड़ी में शू कवर बेचने के लिए कई बाहरी युवक सक्रिय हैं। इस बाबत ताज के सीए अमरनाथ का कहना है कि जांच कराएंगे।
ताजनगरी में सैलानी
स्मारक पर्यटक
ताजमहल 23074
आगरा किला 6199
सिकंदरा 941
मरियम टूम 68
फतेहपुरसीकरी करीब 1600
आगरा: आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल, बम धमाकों से गूंजा चौराहा, नागरिक सुरक्षा टीमों ने लोगों को बचाया