फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Disaster Management Mockdrill In Agra

आगरा: आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल, बम धमाकों से गूंजा चौराहा, नागरिक सुरक्षा टीमों ने लोगों को बचाया

Mon, 20 Dec 2021 12:21 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 20 Dec 2021 12:21 AM IST
सार

नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस की 59 वी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल डिफेन्स कमला नगर डिवीजन और लायंस क्लब फ्रेंड्स महान के सयुंक्त तत्वावधान में रविवार को वाटरवर्क्स जीवनी मंडी रोड पर आपदा प्रबंधन की मॉकड्रिल का आयोजन किया गया था ।

विज्ञापन
Disaster Management Mockdrill In Agra
आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बम धमाकों से वाटर वर्क्स चौराहा गूंज उठा। अफरा-तफरी के बीच नागरिक सुरक्षा प्रभाग की टीम बचाव कार्य में जुट गई। बिल्डिंग में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। यह नजारा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस की 59वीं वर्षगांठ पर आपदा प्रबंधन को लेकर की गई मॉक ड्रिल के दौरान नजर आया। 

विज्ञापन

नागरिक सुरक्षा प्रभाग कमला नगर और लायंस क्लब फ्रेंड्स महान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को वाटर वर्क्स जीवनी मंडी रोड पर आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल का आयोजन चीफ वार्डेन जीडी शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। डिप्टी चीफ वार्डेन अनिल कुमार गर्ग ने कहा कि आपदा से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। 
विज्ञापन

गैस व धुएं की स्थिति में बेहोश आहतों को निकालकर दिखाया
सहायक उपनियंत्रक संगीता त्रिपाठी ने बताया कि मॉक ड्रिल में संभावित खतरे से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर अपनी तैयारियों को परखते हैं और इस दौरान हुई त्रुटियों को सुधारा जाता है। इस प्रक्रिया में अंतर विभागीय एवं विभिन्न बचाव टीमों के मध्य समन्वय एवं मानक संचालन प्रक्रियाओं को धरातल पर परखा गया। मॉक ड्रिल में पीड़ित व आहतों को निकालने के तरीके बताए, गैस व धुएं की स्थिति में बेहोश आहतों को निकालकर दिखाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस दौरान लायंस क्लब फ्रेंड्स महान अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, सचिव अतुल बंसल, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, शिवम शाक्य, पूजा श्रीवास्तव, विवेक कुमार, विपिन परमार, देवकी नंदन, बंसी माथुर, अभिषेक राज, अनिशा, नेहा, शिवानी, मानसी, काजल, परिना, आरती, रूबी, अनंत, अभिनय आदि मौजूद रहे। 
ये भी पढ़ें...
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया, काले कपड़ों पर लगा है प्रतिबंध, राज्यपाल और उप मुख्यमंत्री आएंगे
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed