{"_id":"66ffc967561cc1216f00a183","slug":"huge-python-found-in-agra-team-rescue-five-people-picked-up-together-2024-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में निकला इतना विशाल अजगर...रेस्क्यू करने आई टीम की भी फटी रही गईं आंखें, सात लोगों को पड़ा उठाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में निकला इतना विशाल अजगर...रेस्क्यू करने आई टीम की भी फटी रही गईं आंखें, सात लोगों को पड़ा उठाना
Sat, 05 Oct 2024 07:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 05 Oct 2024 07:52 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में इतना विशाल अजगर सीवेज स्लैब के नीचे से निकला कि देखने वालों की आंखें फटी रह गईं। इसकी लंबाई 15 फीट और वजन भी काफी था, जिसकी वजह से एक दो लोगों के लिए इसे उठाना मुश्किल था।
विज्ञापन
विशाल अजगर
- फोटो : wildlife sos
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बारिश के बाद शहर में सांप विशेषकर अजगर निकलने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बृहस्पतिवार को कालिंदी विहार स्थित कानन वन रेजीडेंसी में लोगों ने विशालकाय अजगर को देखा। सूचना पर रैपिड रिस्पांस यूनिट की दो सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सीवेज स्लैब के नीचे फंसा अजगर करीब 15 फीट का था। भीड़ और अंधेरे के चलते टीम को अजगर को रेस्क्यू करने में थोड़ा मुश्किल हुई। 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू किया जा सका। टीम के दो लोगों के साथ आसपास के करीब पांच लोगों को इसे उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त वाइल्ड लाइफ एसओएस ने शाहपुर, फरह के पास 8 फीट लंबे अजगर और थाना तेजा में कोलतार ड्रम फिलिंग सेंटर की दीवार के पास से भी अजगर भी रेस्क्यू किया। तीनों अजगर वन क्षेत्र में छोड़े गए।
वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि लोगों में वन्य जीवों के प्रति जागरुकता बढ़ी है। अब लोग उन्हें मारने के बजाए वाइल्ड लाइफ एसओएस को सूचित करते हैं। उन्होंने लोगों को किसी भी जंगली जानवर, सांप आदि के नजर आने पर वाइल्ड लाइफ एसओएस के आपातकालीन नंबर 9917109666 पर सूचित करने के लिए कहा है। संवाद