{"_id":"5fb64a103a9ecb435e22eebe","slug":"huge-pit-on-road-at-dayalbah-people-protest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः सीवर-पानी की लाइन टूटने पर लोगों का सब्र टूटा, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः सीवर-पानी की लाइन टूटने पर लोगों का सब्र टूटा, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
Thu, 19 Nov 2020 04:05 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 19 Nov 2020 04:05 PM IST
सार
पहले से सीवर के कारण जलभराव और छह जगहों पर गड्ढे से हो रही परेशानी झेल रहे लोगों ने दयालबाग 100 फुटा रोड पर जलकल और वबाग के अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
गहरे गड्ढे के भरे नहीं जाने पर प्रदर्शन करते स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन महीने पहले हुए सीवर लाइन के लीकेज की मरम्मत का काम बुधवार को शुरू हुआ तो शाम को पानी की 400 मिमी व्यास की पानी की पाइप लाइन टूट गई। दयालबाग क्षेत्र के 20 हजार से ज्यादा लोगों को बुधवार शाम और गुरुवार सुबह पानी नहीं मिला तो उनके सब्र का बांध टूट गया।
पहले से सीवर के कारण जलभराव और छह जगहों पर गड्ढे से हो रही परेशानी झेल रहे लोगों ने दयालबाग 100 फुटा रोड पर जलकल और वबाग के अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। क्षेत्रीय लोगों ने पानी की पाइप लाइन मरम्मत के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, जिसके बाद वह वबाग के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
दयालबाग 100 फुटा रोड पर तीन माह पहले सीवर लाइन धंसने की वजह से बड़ा गड्ढा हो गया, जिसकी मरम्मत नहीं की गई। दिवाली के बाद जब मरम्मत का काम शुरू किया गया तो पाइप लाइन फट गई। इस वजह से दयालबाग, नगला हवेली क्षेत्र के 20 हजार से ज्यादा लोगों को पानी नहीं मिल पाया। बुधवार और गुरुवार की सुबह पानी न मिलने के कारण परेशान लोगों ने दयालबाग 100 फुटा रोड पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया।

चौधरी रामवीर सिंह और सौरभ चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगो ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। चौ. रामवीर सिंह ने कहा कि अगर 24 घंटे में पाइप लाइन की मरम्मत कर पानी चालू नहीं किया गया तो वबाग कंपनी पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
सौरभ चौधरी ने कहा कि कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है और पानी के बिना कोरोना से कैसे बचाव कर पाएंगे। क्षेत्र में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते है, जिन्हें छठ पर पानी नहीं मिलेगा तो कैसे पूजा हो पाएगी। प्रदर्शन के दौरान सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, विशाल कुमार, सोनू जाटव, सन्नी बघेल, गोला जाटव, भूपेश बघेल, बादल राठौर, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
गंगाजल की पाइप लाइन के धंसने, टूटने का खतरा
दयालबाग 100 फुटा रोड पर सीवर लाइन धंसने के कारण 200 फुट लंबाई में फैल चुके गड्ढे में पाइप लाइन फटने के कारण पानी भर गया, जिसे निकालने के लिए पूरी रात वबाग और जलकल के पंप और मशीनें लगी रहीं। सुबह नौ बजे गड्ढे से पानी निकाला जा सका।

पाइप लाइन के टूट जाने के कारण तेजी से मिट्टी का कटान हुआ है, जिस वजह से पानी की गंगाजल की पाइप लाइन के धंसने का खतरा बढ़ गया है। 1600 मिमी व्यास की गंगाजल की पाइप लाइन बेहद तेज प्रेशर के साथ 130 एमएलडी पानी जीवनी मंडी वाटरवर्क्स तक पहुंचा रही है।
ऐसे में जलकल और जल निगम अधिकारियों की चिंता ये है कि अगर गंगाजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई तो न केवल जीवनी मंडी वाटरवर्क्स की सप्लाई बंद हो जाएगी, बल्कि दयालबाग और नगला बूढ़ी तक का क्षेत्र पानी से भर जाएगा। इस पाइप लाइन की मरम्मत का काम भी आसान नहीं होगा।