फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   huge fire broke out on the rooftop of hotel

UP: होटल के रूफटाॅप में लगी भीषण आग, मच गई चीख-पुकार; ऐसे बचाई गई 40 लोगों की जान

Sun, 16 Feb 2025 09:01 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 16 Feb 2025 09:01 AM IST
सार

होटल से लपटें उठती देख चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने होटल की ओर जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक रोक दिया। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
huge fire broke out on the rooftop of hotel
होटल में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कमला नगर स्थित (सुल्तानगंज पुलिया) डीडी सुइट्स होटल के रूफटाॅप में शनिवार रात आग लगने अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे रूफटाॅप को चपेट में ले लिया। लपटें देख हाईवे से गुजर रहे लोग भी दहशत में आ गए। 
विज्ञापन


होटल में तीन तल तक पर्यटक ठहरे थे। करीब 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 10 मिनट बाद पहुंची दो दमकलों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग एग्जास्ट से शाॅर्ट सर्किट से लगना बताया गया है।
विज्ञापन


घटना रात तकरीबन 8:30 बजे की है। हाईवे के सुल्तानगंज पुलिया स्थित सर्विस रोड पर कमला नगर निवासी सचिन अग्रवाल का होटल है। प्रथम, द्वितीय, तृतीय तल और चतुर्थ तल पर 22 कमरे और रेस्तरां है। चतुर्थ तल की छत पर रूफटाॅप है। शनिवार रात को 15 से अधिक लोगों के साथ 6-7 कर्मचारी माैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं द्वितीय तल पर शादी की वर्षगांठ का कार्यक्रम चल रहा था। सात कमरों में पर्यटक ठहरे थे। सचिन अग्रवाल ने बताया कि रूफटाॅप की किचन के पास लगे एग्जास्ट में अचानक शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग डीजे फ्लोर तक फैल गई। चीख पुकार मचने लगी। सभी सीढि़यों से नीचे की तरफ भागे।

कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। दमकलकर्मियों ने रूफटाॅप से 12 गैस सिलिंडर बाहर निकाले। आग बुझाने में करीब डेढ़ घंटे लगे।

वीडियो बनाते रहे लोग
रूफटाॅप से उठतीं लपटें हाईवे से भी लोगों को नजर आ रही थीं। लोग वीडियो बनाते देखे गए। कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गए। पुलिस ने सर्विस रोड और होटल के बगल रास्ते पर यातायात रोक दिया, जिससे दमकल आसानी से निकल सके।


बिना फायर एनओसी चल रहे रूफटाॅप
कई होटलों में रूफटाॅप संचालित हैं। मगर, इनके संचालन के लिए अग्निशमन विभाग से कोई एनओसी नहीं ली जा रही है। इसमें किचन में सिलिंडर तक का इस्तेमाल होता है। इन पर विभाग की नजर नहीं है।

एफएसओ संजय प्लेस सोमदत्त सोनकर का कहना है कि किचन के रूफटॉप में आग लगी थी, एनओसी भी थी। अन्य छानबीन की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed