फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Houses of municipal workers submerged due to drain overflow

Agra News: नाला ओवर फ्लो होने से पालिका कर्मियों के घर हुए जलमग्न

Wed, 05 Apr 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Houses of municipal workers submerged due to drain overflow
कासगंज। अशोक नगर नाला फ्लो होने से पालिका परिसर में बने पालिका कर्मियों के आवासों में पानी घुस गया, जिससे कर्मियों को काफी दिक्कतें हुई। कर्मियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। मोबाइल आदि भी खराब हो गए। काफी देर तक पालिका कमी परेशान रहे। कई घंटे बाद जब पानी निकला तब कर्मियों ने राहत महसूस की। सुबह के समय अचानक नाले का पानी ओवर फ्लो होकर पालिका कर्मियों के आवासों में घुस गया। घरों में दो फुट तक पानी जमा हो गया। कर्मियों के खाने पीने के सामान, मोबाइल आदि पानी में डूब गए। जब कर्मियों ने घरों में पानी घुसा देखा तो वे परेशान हो गए। कर्मी घरों से बाहर तक नहीं निकल सके। कर्मियों ने इसकी जानकारी पालिका अधिकारियों को दी। इसके बाद नाले की सफाई कराई गई। नाले की सफाई होने के बाद पानी घरों से बाहर निकल सका। सफाई नायक रमेश कश्यप ने बताया कि उनके घर में दो फुट तक पानी भर गया। जिससे उनके घर के मोबाइल, टैबलेट पानी में डूब गए। अन्य सामान खराब हो गया। अन्य घरों में भी पानी भरने से कर्मियों को नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

नाला चौक हो जाने से ओवर फ्लो होकर पानी घरों में घुस गया। नाले की सफाई कराई गई। इसके बाद घरों से पानी बाहर निकल गया। -धर्मराज सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed