फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Houses and trees fell due to storm and rain three people including an old lady injured railway track closed

UP: आंधी और बारिश से घर और पेड़ गिरे...वृद्धा सहित तीन घायल, ओएचई लाइन टूटी; तीन घंटे ठप रहा रेलवे ट्रैक

Sat, 17 May 2025 10:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 17 May 2025 10:58 PM IST
सार

आंधी और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। तेज हवा में घर और पेड़ गिर पड़े। इसकी चपेट में आकर वृद्धा सहित तीन लोग घायल हो गए। वहीं पेड़ गिरने से ओएचई लाइन टूट गई, जिससे रेलवे ट्रैक पर संचालन ठप हो गया।

विज्ञापन
Houses and trees fell due to storm and rain three people including an old lady injured railway track closed
आंधी-बारिश से गिरा मकान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में आंधी और बारिश ने शनिवार को ग्रामीण अंचलों में ज्यादा नुकसान किया। दोपहर में करीब 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी आई। घर, टिनशेड और कई जगह पेड़ गिरने से वृद्धा सहित 3 लोग घायल हो गए। वहीं फतेहपुर सीकरी के ओलेंडा में रेलवे ट्रैक पर ओएचई लाइन गिर पड़ी। इससे 3 घंटे तक ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर करीब 1:30 बजे आंधी और तेज बारिश हुई। आंधी के कारण ग्राम डाबर में सावित्री देवी का घर गिर गया। घर का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं आगरा-बयाना ट्रैक पर ग्राम ओलेंडा के निकट पेड़ गिरने से ओएचई लाइन टूट गई। जिसके चलते अजीमाबाद एक्सप्रेस 3 घंटे तक खड़ी रही। तीन घंटे बाद रेलवे ट्रैक पर आवागमन चालू हो सका। अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


दूसरी ओर बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है। कई स्थानों पर विद्युत लाइन भी ध्वस्त हो गई। पेड़ गिरने से भेलपूरी विक्रेता बाबू (50) घायल हो गए। नरेंद्र सिंह की दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। ग्राम खेड़ा जाट में टिनशेड गिरने से 70 वर्षीय चंद्रवती पत्नी मानसिंह घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिनाहट के गांव गढ़कापुरा निवासी अनुपम देवी टिनशेड गिरने से घायल हो गईं। खेरागढ़ के नगला कमला खेरागढ़ में मकान की छत और छज्जा गिरने से तीन बाइक दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। श्रीमद्भागवत कथा का पंडाल तेज हवा से उखड़ गया। पंडाल उखड़ने से कथा रोकनी पड़ी। श्रद्धालुओं को सकुशल पंडाल से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों का कहना है कि आंधी में कई पेड़ टूट गए और बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।


आंधी से पांटून पुल का उखड़ा जोड़, 4 घंटे रुका यातायात
आंधी-बारिश के दौरान चंबल नदी के पिनाहट घाट पर पांटून पुल का जोड़ उखड़ गया। इससे दोनों तरफ आवागमन ठप रहा। वाहनों का जाम लग गया। 4 घंटे तक आवागमन ठप रहा। पुल के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद पुल ठीक किया। इसके बाद आवागमन चालू हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed