फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   house linter collapse two died

मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबकर दादी-नाती की मौत

Mon, 11 Mar 2019 04:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2019 04:47 AM IST
विज्ञापन
house linter collapse two died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

कोतवाली क्षेत्र के गांव भाऊपुर में शनिवार रात मकान का लिंटर गिर गया। मलबे में दबकर दादी-नाती की मौत हो गई। गांव भाऊपुर निवासी वृद्धा सोमवती (60) पत्नी भूप सिंह शनिवार रात सो रही थी। उनके पास 12 वर्षीय नाती संजू पुत्र हरीश चंद्र भी सोया था। 

विज्ञापन


रात तकरीबन ढाई बजे मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। तेज आवाज सुनकर पड़ोस में सो रहे सोमवती के बेटे हरीश चंद्र और अन्य परिजन मौके पर दौड़ पड़े। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


आनन-फानन में परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मलबा हटाकर सोमवती और संजू को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। 

दो मौतों के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीण और परिजनों  ने आरोप लगाया कि मकान नौ साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनवाया गया था। प्रधान ने गुणवत्ताहीन मकान बनवाया। परिजनों के आरोप की एसडीएम ने जांच शुरू करा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- भाऊपुर में मकान का लिंटर गिरने से वृद्धा और बालक की मौत हुई है। एसडीएम और तहसीलदार को मौके पर भेजा था। किसी न किसी योजना के तहत पीड़ित परिवार को लाभ दिया जाएगा। मुआवजा के साथ साथ मकान देने का प्रयास करेंगे।
-सीपी सिंह, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed