{"_id":"64df5a2bb62b45e5ce06c4d6","slug":"house-fire-due-to-short-circuit-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-2881-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग
Fri, 18 Aug 2023 05:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 18 Aug 2023 05:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो 13 और 14
शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग
-घरेलू सामान आदि जलकर हुआ राख
संवाद न्यूज एजेंसी
बरनाहल। गांव हाजीपुरनेरा स्थित एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू किया। तब तक घरेलू सामान आदि जलकर राख हो चुका था। तहसीलदार और कानूनगो भी मौके पर पहुंचे।
थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुरनेरा निवासी राहुल शुक्रवार को पत्नी रिंकी को दवा दिलाने के लिए कस्बा गए हुए थे। इस दौरान उनके घर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। घर में कोई न होने के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। पड़ोसियों ने घर से आग की लपटें और धुंआ निकलता देख शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने घर में लगी आग को बुझाना शुरू कर दिया। कुछ देर मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक घरेलू सामान आदि जलकर राख हो चुका था। आग लगने की सूचना मिलने के बाद तहसीलदार घिरोर राजकुमार भारती, कानूनगो शैलेंद्र कुमार आदि ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया।