{"_id":"5f1743128ebc3e637a264958","slug":"house-collapsed-during-rain-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बारिश के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, सैनिक की पत्नी-बेटे समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बारिश के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, सैनिक की पत्नी-बेटे समेत चार घायल
Wed, 22 Jul 2020 01:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:03 AM IST
सार
- घायलों में तीन की हालत गंभीर, मुकुटपुरा के पूर्व प्रधान के घर में रह रहा था बांग्लादेश सीमा पर तैनात सैनिक दिनेश सिंह का परिवार
विज्ञापन
बारिश के दौरान मकान गिरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा जिले के बाह क्षेत्र में बारिश के दौरान मंगलवार की रात जैतपुर के इटावा रोड पर स्थित दो मंजिला मकान गिर गया। मलबे में दबकर बांग्लादेश सीमा पर तैनात सैनिक दिनेश सिंह की पत्नी, बेटा समेत चार लोग घायल हो गए। चीख पुकार पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से मलबे को हटाकर सभी को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
घायलों में दिनेश सिंह पत्नी पुष्पा (40), उनका बेटा मनू (14), भतीजी पूजा (19), मोना (8) शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में मनू, पूजा और मोना की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
घायल पुष्पा ने बताया कि मुकुटपुरा के पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह उनके रिश्तेदार हैं। उन्हीं के मकान में वो परिवार समेत रह रही थीं। चारों लोग मकान की दूसरी मंजिल पर खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी तेज आवाज के साथ मकान गिर गया।
विज्ञापन
हाईवे पर टूटकर पेड़ गिरने से आवागमन रहा बाधित
बारिश के दौरान मंगलवार की रात जैतपुर में हाईवे पर एक पेड़ भी टूटकर गिर गया। इससे करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बाद में मलवा हटाकर यातायात बहाल किया गया। दिन में शहर में जमकर बारिश हुई, इससे सड़कों पर जलभराव हो गया।
Trending Videos
शहर में रिमझिम बारिश
दोपहर में रिमझिम बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। दोपहर में एक से 2 बजे के बीच रिमझिम बारिश शुरू हुई। 15.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक बुधवार को उमस भरा मौसम रहेगा।
दोपहर बाद बादलों की लुकाछिपी हो सकती है। लेकिन तेज धूप लोगों को उमस से बेहाल करती रहेगी। जुलाई के महीने में अब तक केवल 74.4 मिलीमीटर बारिश ही हो पाई है जो सामान्य से 65 फीसदी कम है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा।
मदिया कटरा रोड पर जलभराव
मदिया कटरा से कैलाशपुरी रोड पर कई जगह नाले साफ ना होने के कारण बारिश से जलभराव हो गया। पेट्रोल पंप और सरको कॉल सेंटर के नजदीक सड़क के दोनों ओर पानी भर गया। जिससे लोगों को दिक्कत हुई। यही हाल आवास विकास कॉलोनी और शंकरगढ़ की पुलिया का रहा।