फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   House caught fire due to unknown reasons, household items burnt to ashes

कासगंज: घर से अचानक उठने लगी आग की लपटें, परिवार के लोगों में मची अफरा-तफरी

Mon, 11 Sep 2023 02:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 11 Sep 2023 02:48 PM IST
सार

घर में कोई नहीं था, उसी समय आग लग गई। आग की लपटों को उठते देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और आग पर  काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। 
 

विज्ञापन
House caught fire due to unknown reasons, household items burnt to ashes
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के ग्राम हिम्मतपुर सई में अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। एक लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया।
विज्ञापन

यहां की है घटना 

ग्राम हिम्मतपुर सई निवासी प्रेमपाल के घर में दोपहर के समय अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। घर से आग की लपटें उठने लगीं। इसी के साथ ही धुआं निकलने लगा। जिस समय आग की घटना हुई, उस समय घर पर कोई नहीं था। जब ग्रामीणों ने घर से धुंआ निकलते देखा तो वे मौके पर एकत्रित हो गए। परिवार के सदस्यों को आग लगने की सूचना दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -UP: ताजमहल के पास चार सितारा होटल के तीसरे फ्लोर से गिरा एमआर, रात में किसी को नहीं चला पता; सुबह मिली लाश
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू 

सूचना पाकर गृहस्वामी व अन्य लोग घर पहुंच गए। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद अगा बुझ सकी। आग लगने से घर में रखा डबल बैड, ड्रेसिंग टेबिल, अलमारी, कूलर आदि जल गया। गृहस्वामी ने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। आग लगने से एक लाख रुपये अधिक का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed