फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MR fell from the third floor of a four-star hotel near Taj Mahal dead body found in the morning

UP: ताजमहल के पास चार सितारा होटल के तीसरे फ्लोर से गिरा एमआर, रात में किसी को नहीं चला पता; सुबह मिली लाश

Mon, 11 Sep 2023 11:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Sep 2023 11:43 AM IST
सार

फार्मेसी कंपनी की मीटिंग में शामिल होने के लिए एमआर अपनी पत्नी के साथ आए थे। रात में वो कब बालकनी से गिर गए पता नहीं चला। पत्नी रात भर फोन करती रही। सुबह होटल के नीचे लाश मिली। 

विज्ञापन
MR fell from the third floor of a four-star hotel near Taj Mahal dead body found in the morning
होटल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित चार सितारा होटल हावर्ड पार्क प्लाजा के तीसरे फ्लोर से गिरकर एमआर की मौत हो गई। वो पत्नी के साथ कमरे में ठहरा हुआ था। कंपनी की मीटिंग के बाद देर रात तक पार्टी चली, जिसके बाद वो कमरे में गया था। पत्नी ने बताया कि बालकनी में पति सिगरेट पीने के लिए गए थे। इसके बाद क्या हुआ जानकारी नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


होटल हावर्ड पार्क प्लाजा में एक फार्मेसी कंपनी की मीटिंग का आयोजन किया गया था। कंपनी ने होटल में बीस कमरे बुक कराए थे। यहां पर गोरखुपर निवासी राजकुमार यादव भी अपनी पत्नी के साथ आए थे। रात को कंपनी की मीटिंग के बाद पार्टी चली। पार्टी में राजकुमार भी मौजूद थे। रात 12 बजे तक नाचा-गाना हुआ। बताया गया है कि राजकुमार ने ज्यादा शराब पी ली थी। इसके बाद साथी उसे तीसरे फ्लोर पर कमरे में छोड़ कर आए थे।
विज्ञापन


कमरे में उनके साथ पत्नी और बेटा भी था। बताया गया है कि वो बालकनी में सिगरेट पीने के लिए गए थे। इसके बाद क्या हुआ किसी को जानकारी नहीं है। राजकुमार की लाश सुबह होटल की नीचे पड़ी मिली, जिसे देख होटल कर्मियों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed