फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hotspot

हॉटस्पॉट एरिया का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण

Thu, 07 May 2020 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
hotspot
सौ शैय्या अस्पताल का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी रंजन कुमार को जानकारी देती मेडिकल कॉलेज की प्रा? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शासन की ओर से जिले के लिए नामित नोडल अधिकारी सचिव पीडब्ल्यूडी रंजन कुमार ने बृहस्पतिवार को जिले में कार्यभार संभाल लिया। जिले में आने के साथ ही उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर डीएम चंद्र विजय सिंह एवं एसएसपी सचिंद्र पटेल से शहर के मानचित्र को समझा। उन्होंने शहर के हॉटस्पॉट स्थलों का भ्रमण किया। वह एक सप्ताह तक जिले में रहकर कोरोना संक्रमण की रोकथाम किए जाने की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन

फिरोजाबाद शहर में कोरोना संक्रमित बढ़ते मरीजों की संख्या को शासन ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद जिले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं सचिव पीडब्ल्यूडी रंजन कुमार को जिले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी रंजन कुमार जिले में पहुंच गए। यहां उन्होंने डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह एवं नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह के साथ शहर के हॉटस्पॉट एरिया का भ्रमण किया। उन्होंने रसूलपुर थाने पर रुककर एसएसपी और डीएम से शहर के मानचित्र को समझा।
विज्ञापन

सबसे अधिक प्रभाव वाले क्षेत्रों के बारे में जानकारी प्राप्त की। क्षेत्रीय जनता से बात कर उनकी समस्याओं को सुना। सचिव रंजन ुमार ने जिला प्रशासन को हिदायत दी कि हॉटस्पॉट वाले इलाकों में डोर टू डोर जरूरी सामान पहुंचाने की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राशन एवं सब्जी, दूध आदि के विक्रेताओं संग बातचीत की। दुकानदारों की समस्याओं को सुना। उन्होंने होम डिलीवरी सिस्टम को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी रंजन कुमार हॉटस्पॉट एरिया का भ्रमण करने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आइसोलेशन वार्ड का मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा, सीएमएस डॉ. आलोक कुमार, महिला सीएमएस डॉ. साधना राठौड़ के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम चंद्र विजय सिंह एवं एसएसपी सचिंद्र पटेल उनके साथ थे। नोडल अधिकारी रंजन कुमार ने आइसोलेशन वार्ड एवं क्वारंटीन सेंटरों पर साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखने और खाने-पीने की सामग्री को समय पर मुहैया करने को कहा। इसमें किसी प्रकार से लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed