फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hot day

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
hot day
अमर उजाला ब्यूरो आगरा सूरज की तपिश ने बुधवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन बना दिया। 15 अप्रैल को दिन में पारा 42.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा। बीते 3 सालों में ये सबसे ज्यादा है। केवल दिन ही नही, बल्कि रात भी तपिश बरकरार रही। रात में भी तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक गर्मी से राहत नही मिलने वाली। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया दिन और रात दोनों में ही तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। लॉक डाउन के कारण पहले ही बाजार बंद हैं और लोग घरों में ही हैं। दोपहर में धूप इतनी तेज रही की टंकी का पानी एकदम खोलता हुआ महसूस होने लगा। कोरोना वायरस के डर के कारण कूलर और एसी भी बंद पड़े हुए हैं। लोगों में यह डर है कि एसी की ठंडक में कोरोना वायरस पनप सकता है इस वजह से लोग घरों में एसी और कूलर भी नहीं चला रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले 3 दिनों तक लोगों को इस गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। शनिवार तक दिन के तापमान में 1 डिग्री का इजाफा हो सकता है। पिछले 3 साल 15 अप्रैल को ऐसा रहा मौसम साल अधिकतम न्यूनतम 2020 42.3 24.4 2019 40.9 25.4 2018 39.3 21
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed