फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hostel will built in agra for medical college students

मेडिकल छात्राओं के लिए गुड न्यूज, UP सरकार ने उनके हक में लिया ये फैसला

Tue, 06 Mar 2018 09:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 06 Mar 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
hostel will built in agra for medical college students
निरीक्षण करने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिकल छात्राओं को राहत मिलने वाली है। उनके लिए 300 बेड का हॉस्टल बनेगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था की टीम ने मंगलवार को एसएन का निरीक्षण कर स्थान देखा है। 
विज्ञापन


लागत और स्थान फाइनल होने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया (एमसीआई) ने मेडिकल (अंडर ग्रेजुएट) छात्राओं के लिए नए हॉस्टल की दरकार बताई थी। 
विज्ञापन


वर्तमान में संचालित हास्टल जर्जर हो चुका है। बीते दिनों उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के निरीक्षण करने पर भी छात्राओं ने इसकी शिकायत की थी। ऐसे में नए हास्टल के लिए शासन ने कालेज प्रशासन से प्रस्ताव मांगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

hostel will built in agra for medical college students
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए जल निगम की निर्माण विंग के विशेषज्ञों से इसका प्रस्ताव बनवाया जा रहा है। मंगलवार को दो सदस्यीय टीम ने निरीक्षण कर तीन स्थानों का मुआयना किया है। 

इसमें प्राइवेट वार्ड के पीछे वाला स्थान, सीएमएस आवास के पास स्थान और कर्मचारी आवास के पास वाला स्थान देखा है। इन तीनों में से एक स्थान पर मुहर लगने के बाद लागत का प्रस्ताव बनाया जाएगा। 

प्राचार्य डॉ. सरोज सिंह ने बताया कि हॉस्टल निर्माण के लिए विशेषज्ञों से प्रस्ताव बनवाया जा रहा है, जिसे शासन को भेजा जाएगा। 

हॉस्टल के 160 कमरे हैं प्रस्तावित

300 बेड के हॉस्टल के लिए 160 कमरे बनाए जाने पर विचार चल रहा है। इसमें एक कमरे में दो बेड की व्यवस्था होगी। इसी में वेटिंग रूम, स्टडी रूम, शौचालय ब्लाक, कैंटीन और स्पोर्ट्स ब्लाक बनाया जाएगा। 

वहीं पार्किंग के लिए भी इसी में व्यवस्था होगी। ये तीन मंजिल की इमारत हो सकती है। इसके लिए अंतिम रूपरेखा तय होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed