फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hospital owner and his friend sexually assaulted the girl in Agra

Agra: अस्पताल के मालिक ने युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो-फोटो दोस्त को भेजे, उसने भी किया ब्लैकमेल

Wed, 21 Dec 2022 12:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Dec 2022 12:01 AM IST
सार

आगरा में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अस्पताल के मालिक और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Hospital owner and his friend sexually assaulted the girl in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एक अस्पताल में नौकरी करने वाली युवती ने मालिक और उसके परिचित पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि मालिक ने दुष्कर्म कर वीडियो और फोटो बना लिए। इसके बाद अपने परिचित को भेज दिए। परिचित ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उसका शोषण किया। अब दो लाख रुपये की मांग करने लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें केजी हॉस्पिटल के मालिक रामपाल और मुकेश शर्मा को नामजद किया गया। युवती ने आरोप लगाया कि वह फरवरी से केजी हॉस्पिटल में रिसेप्शन पर नौकरी कर रही थी। रामपाल ने उसको अपने जाल में फंसा लिया। एक दिन हॉस्पिटल में ही दुष्कर्म किया। उसे टूंडला स्थित एक होटल में भी ले गया। इस दौरान मोबाइल से फोटो खींच लिए। वीडियो भी बना लिया।

विज्ञापन

दूसरे आरोपी ने किया ब्लैकमेल 

आरोपी अस्पताल मालिक ने फोटो और वीडियो सिकंदरा निवासी अपने दोस्त मुकेश शर्मा को भेज दिए। वह एक दिन हॉस्पिटल में आया। उसने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। युवती को फोटो और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। अब दो लाख रुपये की मांग कर रहा था। वह कार से उसके घर भी पहुंच गया। इससे वो दहशत में आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Agra: 'मुझे गिरफ्तार कर लो, मैंने उसे मार डाला', पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, पुलिसवाले रह गए सन्न

पीड़ित युवती का कहना है कि आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस पर उसने पुलिस से शिकायत की। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मुकेश के बारे में भी पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed