फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hospital inside house dengue patient health department team surprised to see such a system of Fake doctor

UP: घर के अंदर हॉस्पिटल, डेंगू का मरीज...झोलाछाप का ऐसा सिस्टम देख, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी रह गई हैरान

Thu, 24 Oct 2024 09:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Oct 2024 09:04 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम जब मलपुरा पहुंची, तो यहां एक घर के अंदर झोलाछाप का सिस्टम देख हैरान रह गई। घर के आंगन में पलंग बिछा था, जिस पर डेंगू का मरीज लेटा हुआ था। बुजुर्ग झोलाछाप इस मरीज का उपचार कर रहा था। 

 

विज्ञापन
Hospital inside house dengue patient health department team surprised to see such a system of Fake doctor
झोलाछाप के यहां भर्ती मरीज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिचपुरी के नानपुर गांव में छापा मारकर बुजुर्ग झोलाछाप को डेंगू का इलाज करते हुए पकड़ा। यह घर में ही मरीजों का इलाज कर रहा था। प्रतिबंधित दवाएं भी मिली हैं। दवाएं जब्त कर, नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन




 

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि लोगों की शिकायत पर टीम को जांच करने के लिए भेजा था। नानपुर में रमन सिंह सोलंकी मरीजों का इलाज कर रहे थे। उनकी उम्र 75 साल है। घर के बरामदे में एक पलंग पड़ा था, जिस पर डेंगू के मरीज को ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। रमन सिंह खुद किडनी के मरीज हैं और इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी अलमारी और पलंग पर दवाओं का ढेर लगा था। टीम पहुंचने से पहले मरीज को हैवी स्टेरॉयड इंजेक्शन लगा दिया था, जिससे हालत बिगड़ने लगी थी। बीपी कम होते देख तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे आगरा भेजा गया। जांच करने पर इंजेक्शन, कैप्सूल, स्टेरॉयड, नींद की गोलियां, ट्रेडामोल इंजेक्शन, कई प्रतिबंधित दवाएं भी मिलीं। उनके पास कोई चिकित्सकीय डिग्री नहीं थी, इलाज के लिए दुकान का पंजीकरण नहीं था।
विज्ञापन

आसपास के लोगों से टीम को पता चला के कई सालों से घर में ही मरीजों का इलाज कर रहे हैं। नोटिस देकर इलाज बंद करवा दिया गया। तीन दिन में चिकित्सकीय डिग्री और लाइसेंस नहीं दिखाने पर एफआईआर कराई जाएगी। प्रतिबंधित दवाएं मिलने पर औषधि विभाग को भी सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed