{"_id":"6038e3318ebc3e8ccc4c5066","slug":"hospital-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4822996191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में मौसम में बदलाव से बढ़ी मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में मौसम में बदलाव से बढ़ी मरीजों की संख्या
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बच्चों की जांच करते डॉक्टर
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मौसम में हररोज बदलाव हो रहा है। रात सर्द हो रही है तो वहीं दिन में मौसम गर्म हो रहा है। यह बदलाव लोगों को बीमार कर रहा है। पांच दिन में जिला अस्पताल में 28 सौ मरीज इलाज के लिए पहुंचे हैं। इनमें सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है। इस अवधि में 210 को भर्ती भी किया गया है।
इस सप्ताह जिले में बुखार के साथ अन्य बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में अवकाश के कारण 12 बजे तक ही ओपीडी का संचालन हुआ। इस बीच 345 मरीजों का उपचार किया गया। बुखार से पीड़ित चार, निमोनिया, खांसी, जुकाम से पीड़ित 14 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञ के पास लगातार मरीज बढ़ते जा रहे हैं। सीएमएस ने मरीजों की संख्या बढ़ते ही डॉक्टरों को समय से ओपीडी का संचालन कराने के निर्देश दिए।
सप्ताह में कितने मरीज पहुंचे
जिला अस्पताल में इस सप्ताह बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे हैं। सोमवार 524 तथा मंगलवार को 689 मरीजों को इलाज दिया गया। इसी तरह बुधवार को 610, बृहस्पतिवार 632, शुक्रवार को 345 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
बच्चों की करें विशेष देखभाल
सौ शैया अस्पताल में कार्यरत डॉ. अभिषेक दुबे का कहना है कि मौसम में बदलाव होने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। मरीजों में बच्चों की संख्या अधिक है। इसलिए अपनी देखभाल के साथ ही बच्चों का भी ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि मच्छरों से बचाव रखें। सुबह और शाम को गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें। कूलर और पंखा का अभी इस्तेमाल न करें। शीतल पेयपदार्थ और आइसक्रीम खाने से बचें। खुले में न लेटें।
वर्जन
मौसम में परिवर्तन हो रहा है, ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। जिला अस्पताल में हररोज पांच सौ से अधिक मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। लॉकडाउन के बाद से मरीजों की यह संख्या सबसे अधिक है।
डॉ. आरके सागर, सीएमएस