फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hospital Charged Bed Rs 35 Thousand Per Day After Complaint Returned 3 Lakhs

महामारी में मनमानी: अस्पताल ने 35 हजार रुपये प्रतिदिन वसूला बेड चार्ज, शिकायत पर लौटाए तीन लाख रुपये

Fri, 28 May 2021 09:57 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 28 May 2021 09:57 AM IST
सार

अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम जेपी पांडेय ने बताया कि शांति वेद हॉस्पिटल ने तीन लाख रुपये वापस किए हैं। साक्ष्य बतौर चेक की प्रति जमा कराई है। 

विज्ञापन
Hospital Charged Bed Rs 35 Thousand Per Day After Complaint Returned 3 Lakhs
demo pic

विस्तार

इलाज खर्च के नाम पर अधिक बिल वसूलने में फंसे अस्पतालों ने अब कार्रवाई के डर से पैसा वापस करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को शांतिवेद हॉस्पिटल ने नुनिहाई निवासी सुनीता जैन को तीन लाख रुपये वापस किए। बिल में एक दिन का बेड चार्ज 35 हजार रुपये जोड़ने और इलाज के नाम पर आठ लाख वसूलने की शिकायत सुनीता ने महामारी समिति में दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम जेपी पांडेय ने बताया कि शांति वेद हॉस्पिटल ने तीन लाख रुपये वापस किए हैं। साक्ष्य बतौर चेक की प्रति जमा कराई है। सुनीता जैन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति करीब 14 दिन यहां भर्ती रहे थे। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


आठ लाख रुपये बिल वसूला गया। जिसमें 35 हजार रुपये प्रतिदिन बेड चार्ज लिया गया। इस संबंध में शांति वेद हॉस्पिटल ने अपना पक्ष रखते हुए समिति से कहा, वह गरीब व जरूरतमंद लोगों की हमेशा मदद करता रहा है। बिल में जो गलती हुई उसे सुधार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को सिनर्जी हॉस्पिटल और यशवंत हॉस्पिटल की दो नई शिकायतें भी दर्ज हुई हैं। दोनों शिकायत में मरीजों के परिजन ने अधिक बिल वसूलने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा बुधवार को जिन चार अस्पतालों को नोटिस जारी किए थे उनमें तीन अस्पतालों ने नोटिस का जवाब प्रस्तुत किया है।

महामारी लोक शिकायत समिति सदस्य एवं एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि रवि हॉस्पिटल और ओम मेडिकल कॉम्पलेक्स ने जवाब में अपने साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। कमलेश टंडन हॉस्पिटल के शिकायतकर्ता ने दो दिन का समय मांगा है। यशवंत हॉस्पिटल ने जवाब दाखिल करने को एक दिन का समय मांगा है।

न्यायिक मजिस्ट्रेट करेंगे निर्णय
महामारी लोक शिकायत समिति सदस्य एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार शिकायतों पर निर्णय करेंगे। अस्पतालों और शिकायतकर्ताओं के साक्ष्यों की जांच के बाद कार्रवाई तय होगी। 

15 शिकायत हो चुकी हैं दर्ज
अपर नगर मजिस्ट्रेट जेपी पांडेय ने बताया कि समिति के समक्ष अब तक 15 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। जिनमें चार शिकायतों का निस्तारण किया गया है। बाकी शिकायतों की जांच चल रही है।

आगरा: मरीजों से अधिक बिल वसूलने पर चार अस्पतालों को नोटिस, पक्ष रखने को मिली 24 घंटे की मोहलत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed