फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Four Hospital Notice For More Bill Of Treatment

आगरा: मरीजों से अधिक बिल वसूलने पर चार अस्पतालों को नोटिस, पक्ष रखने को मिली 24 घंटे की मोहलत

Thu, 27 May 2021 09:42 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 27 May 2021 09:42 AM IST
सार

अपर नगर मजिस्ट्रेट जेपी पांडेय व एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र भारती ने जांच की। चारों अस्पतालों को नोटिस जारी किए हैं, उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी गई है।

विज्ञापन
Agra Four Hospital Notice For More Bill Of Treatment
demo pic

विस्तार

मरीजों से इलाज खर्च के नाम पर अधिक बिल वसूली में फंसे यशवंत हॉस्पिटल, रवि हॉस्पिटल, कमलेश टंडन नर्सिंग होम और ओम मेडिकल कॉम्पलेक्स की बुधवार को अपर नगर मजिस्ट्रेट जेपी पांडेय व एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र भारती ने जांच की। चारों अस्पतालों को नोटिस जारी किए हैं, उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी गई है।

विज्ञापन


महामारी लोक शिकायत समिति की टीम बुधवार को जांच के लिए सबसे पहले देहली गेट रवि हॉस्पिटल पहुंची। यहां अस्पताल स्वामी रवि मोहन पचौरी नहीं मिले। अस्पताल प्रबंधक को दो नोटिस रिसीव कराए हैं। रवि हॉस्पिटल के खिलाफ दो शिकायत हैं। एक शिकायत मनीष गुप्ता और दूसरी अशोक नगर निवासी अरविंद कुमार आर्या ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
फिर टीम खंदारी स्थित डॉ. अनुपम गुप्ता के ओम मेडिकल कॉम्पलेक्स पहुंची। यहां केशव छावड़ा की शिकायत है कि उनसे छह दिन में 1.80 लाख रुपये वसूले गए। केशव के मुताबिक 1 मई को पिता को भर्ती कराया। तब एंटीजन टेस्ट नेगेटिव था। सात मई को आरटीपीसीआर में पॉजिटिव बता दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया। इलाज नहीं किया। अस्पताल संचालक डॉ. अनुपम गुप्ता को नोटिस देकर पक्ष रखने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर मजिस्ट्रेट जेपी पांडेय और एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र भारती अपराह्न करीब तीन बजे न्यू आगरा स्थित यशवंत हॉस्पिटल पहुंचे। यहां भी नोटिस दिया है। अधिक वसूली पर जवाब मांगा है। यहां दयालबाग निवासी मीरा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति के इलाज खर्च में 17 दिन में 9.49 लाख रुपये वसूले गए। 2 मई को पति को भर्ती किया था। 19 मई को अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। फिर टीम कमलेश टंडन नर्सिंग होम पहुंची। यहां कमला नगर निवासी शांतनु का आरोप है कि सात माह की गर्भवती पत्नी के प्रसव के नाम पर 1.78 लाख रुपये वसूले गए हैं।

महामारी लोक शिकायत समिति सदस्य एवं एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि चारों अस्पतालों को नोटिस का जवाब बृहस्पतिवार तक देना है। शिकायकर्ताओं को भी बुलाया है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

टीकाकरण: ताजनगरी में फिर बदले केंद्र, सुरक्षा कवच लगवाने के लिए भटके लोग, आज से 40 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगी कोरोना वैक्सीन 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed