{"_id":"5d3ee3638ebc3e6cf4709b69","slug":"horrific-accident-at-agra-lucknow-expressway-three-died-near-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त होने से पति-पत्नी व बेटे की मौत, बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त होने से पति-पत्नी व बेटे की मौत, बेटी घायल
Tue, 30 Jul 2019 12:00 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को बेकाबू हुई इनोवा गाड़ी के डिवाइडर के टकराने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक निजी कंपनी एप्को, इन्फ्राटेक कंपनी के बाइस प्रेसीडेंट बताए जा रहे हैं। पुलिस को उनके परिजनों के आने का इंतजार है।उनके आने पर ही पुलिस सामान की सुपुर्दगी में देगी।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे थाना नगला खंगर क्षेत्र में इनोवा क्रिएस्टा गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में नोएडा निवासी रतन प्रकाश (40) पुत्र दिनेश नारायण उनकी पत्नी शिल्पी सक्सेना (38) एवं बेटा रित्विक (12) की मौत हो गई। जबकि बेटी राखी (16) गंभीर रूप से ही घायल हो गई। उसे सैफई पीजीआई भेजा है।
विज्ञापन
मृतक रतन प्रकाश एप्को इंफ्राटेक कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट थे और उनकी पत्नी शिल्पी सक्सेना आर्टिस्ट थी। पुलिस की मानें तो गाड़ी को खुद रतन प्रकाश ही चला रहे थे। गाड़ी अचानक ही बेकाबू होकर डिवाइडर से जाकर टकरा गई थी।
विज्ञापन
थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सिरसागंज संजय वर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक नगला खंगर केशव दत्त शर्मा ने बताया कि गाड़ी में जब तलाशी ली जा रही थी तो उसमें लाल रंग के बैग में दो-दो हजार के नोट एवं पांच-पांच सौ के मिलाकर कुल 33 लाख 94 हजार 835 रुपये की नकदी मिली है।
मोती की माला व एक घड़ी, मोबाइल फोन एवं चार्जर के साथ अन्य सामान मिला है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों के आने का ही इंतजार किया जा रहा है। परिजनों के आने के बाद धनराशि सौंप दी जाएगी।
मोती की माला व एक घड़ी, मोबाइल फोन एवं चार्जर के साथ अन्य सामान मिला है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों के आने का ही इंतजार किया जा रहा है। परिजनों के आने के बाद धनराशि सौंप दी जाएगी।