फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hornbill Bird in bah Forest Its breeding period is not less than any wonder

आगरा: अंडों को सुरक्षित रखने के लिए खुद को पेड़ की गुफा में कैद रखती है ये चिड़िया, किसी अजूबे से कम नहीं है इसका प्रजनन काल

Mon, 04 Apr 2022 01:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Apr 2022 01:25 PM IST
सार

संकट ग्रस्त प्रजाति हॉर्नबिल चिड़िया अंडे देने के लिए पेड़ों पर चोंच से कोटर बनाकर खुद को इसमें बंद कर लेती हैं। इस कोटर या घोंसले में महज इतना बड़ा छेद होता है कि नर हॉर्नबिल मादा और बच्चो को भोजन देता रहे।

विज्ञापन
Hornbill Bird in bah Forest Its breeding period is not less than any wonder
Hornbill Bird - फोटो : Instagram

विस्तार

संकट ग्रस्त प्रजाति  में सुमार इंडियन हॉर्नबिल चिड़िया का प्रजनन काल पर्यटकों के लिए किसी अजूबे से कम नहीं है। प्रजनन काल (अप्रैल से जून ) शुरू होते ही इंडियन हॉर्नबिल चिड़िया पेड़ की डाल पर कोटर बनाने लगी हैं, जिसकी आवाज इन दिनों बीहड़ के पेडों पर आवाज सुनाई देती है। कोटर में मादा अंडे देने के बाद मिट्टी की दीवार बनाकर खुद को बंद कर लेती हैं। 

विज्ञापन


वनकर्मी और पक्षियों के जानकार नंदराम ने बताया कि मादा हॉर्नबिल कोटर में चार से छह अंडे देती हैं। अंडे देने के बाद मिट्टी की दीवार बनाकर खुद को बंद कर लेती हैं। दीवार में बस चोंच जाने लायक छेद छोड़ती हैं। नर इन्हें भोजन उपलब्ध कराते हैं। अंडों से 15-20 दिन में बच्चे निकलते हैं। करीब एक फुट की लंबाई वाले इंडियन हॉर्नबिल एशिया, अफ्रीका, मलेशिया आदि में ही दिखते हैं। बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड ने बताया कि पक्षियों की तमाम प्रजातियों के बीच इंडियन हॉर्नबिल की मौजूदगी उत्साह वर्धक है। 

विज्ञापन

भोजन के रूप में लेते है फलों का गूदा 

आमतौर पर इंडियन हॉर्नबिल सर्वभक्षी हैं, लेकिन प्रजनन काल में नर भोजन के रूप में फलों का गूदा ही मादा तक पहुंचता है। अण्डे से निकलने के बाद चूजे का भी यही भोजन होता है। नर की आंखें लाल और मादा की आंखें नीली होती हैं। मादा नर से आकार और पैर में कुछ छोटी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल के किसान 
 रेंजर ने बताया कि इंडियन हॉर्नबिल को जंगल के किसान  के रूप में भी जाना जाता है। कई फलों के पेड़ों के बीजों को फैलाने में उनकी भूमिका के कारण इन्हें ये नाम दिया गया है। बीजों से जंगल में पौधों को पुनर्जीवित करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed