{"_id":"66803ea1425b31e0ba04334a","slug":"hope-of-justice-by-resorting-to-lies-is-futile-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-119844-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: झूठ का सहारा लेकर न्याय की आस है बेमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: झूठ का सहारा लेकर न्याय की आस है बेमानी
Sat, 29 Jun 2024 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 29 Jun 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
झूठ का सहारा लेकर न्याय की आस करना बेमानी है। कुछ महिलाएं स्वार्थवश या दूसरों के बहकावे में आकर झूठे मुकदमे दर्ज करा देतीं हैं। इस कुप्रथा को अब सभी को मिल कर खत्म करना होगा। महिलाएं अपने हक के लिए आवाज उठाएं और प्रदान की गई शक्तियों का प्रयोग करें, लेकिन झूठ की बैशाखी का सहारा लेना छोड़ दें। शनिवार को यह बातें सीओ करहल संतोष कुमार सिंह ने कस्बा करहल में आयोजित ऑपरेशन जागृति के कार्यक्रम के दौरान कहीं।
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव जरामई में थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने कहा कि महिला अपराधों को लेकर शासन प्रशासन गंभीर है। प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता के साथ निष्पक्ष जांच की जाती है। इसलिए महिलाएं, किशोरियां अपने साथ हुई होने वाले किसी भी अपराध को लेकर चुप न रहें। यदि गलत हुआ है तो शिकायत दर्ज कराएं और पुलिस उनका हर कदम पर सहयोग करेगी। बिछवां के देवगंज पंचायत भवन में एसआई ने कहा कि साइबर अपराध से बचने के तरीकों के बारे में बताया। किशनी में प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि यदि कोई शोहदा किसी किशोरी या महिला को परेशान करता है तो तुरंत यूपी 112 पर कॉल कर मदद प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा भी कई सहायता नंबर उपलब्ध है। सभी के बारे में महिलाओं को जानकारी दी।