फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   honour killing

Agra News: मैनपुरी में प्रेम प्रसंग से नाराज परिजन ने की युवती की हत्या, घर के पास गड्ढा खोदकर शव दबाया

Fri, 20 Jan 2023 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
honour killing
भोगांव(मैनपुरी)। गांव मौजेपुर में बृहस्पतिवार की रात प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। ऑनर किलिंग की घटना को अंजाम देने के बाद शव को पास ही घर में गड्ढा खोदकर दफनाने के बाद फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने के बाद एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मौजेपुर निवासी अशोक यादव की पुत्री ज्योति यादव (23) का शव शुक्रवार की सुबह पुलिस ने घर के पास ही पशु बांधने वाले घेर से गड्ढा खोद कर बाहर निकाला। ज्योति की गला दबाकर हत्या की गई थी। उसका पास के नगला हरिसिंह निवासी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को यह बात मंजूर नहीं थी। झूठे सम्मान की खातिर बृहस्पतिवार की रात पिता व अन्य परिजनों ने ज्योति की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पास ही पशु बांधने वाले घर में गड्ढा खोद कर दफना दिया। शुक्रवार की सुबह किसी ग्रामीण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को गड्ढे से बाहर निकाला। घटना के बाद सभी परिजन रात को घर में ताला लगाकर फरार हो गए। मौजेपुर में घटना के बाद एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस आरोपी परिजनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

युवती का किसी लड़के से प्रेम प्रसंग था। इसका परिजन विरोध कर रहे थे। इसके चलते ही घटना को परिजनों द्वारा अंजाम दिया गया। फरार परिजनों की तलाश की जा रही है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार, एसपी मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed