{"_id":"64a67b32ef864d09b609cbc7","slug":"homeopathic-doctor-s-father-made-this-mistake-in-atm-lost-two-and-a-half-lakh-rupees-2023-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मदद मांगना पड़ा महंगा: ATM में ये गलती कर बैठे होम्योपैथिक चिकित्सक के पिता, गवां दिए ढाई लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद मांगना पड़ा महंगा: ATM में ये गलती कर बैठे होम्योपैथिक चिकित्सक के पिता, गवां दिए ढाई लाख रुपये
Thu, 06 Jul 2023 01:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:58 PM IST
सार
फतेहाबाद रोड पर एटीएम में होम्योपैथिक चिकित्सक के पिता के साथ ठगी का वारदात हुई। अपराधियों ने उनका डेबिट कार्ड बदलकर 2.45 लाख रुपये खाते से उड़ा दिए। मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
bank, atm, atm machine, बैंक, एटीएम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना फतेहाबाद रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में मदद का झांसा देकर एक युवक ने होम्योपैथिक चिकित्सक का डेबिट कार्ड बदल दिया। चिकित्सक के पिता नया डेबिट कार्ड एक्टिवेट कराने गए थे। युवक ने पिन देखने के बाद बातों में उलझाकर कार्ड बदल दिया। इसके बाद 8 मिनट में खाते से 2.45 लाख रुपये खाली कर दिए। पीड़ित ने बैंक और पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
त्रिमूर्ति एंक्लेव, फतेहाबाद रोड निवासी अमिता सिंह ने बताया कि वह होम्योपैथी की चिकित्सक हैं। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में खाता है। 7 दिन पहले नया डेबिट कार्ड आया था। मंगलवार सुबह 11:30 बजे वह पिता प्रमोद सिंह के साथ ताजगंज के मुगल पुलिया स्थित बैंक की शाखा के एटीएम में डेबिट कार्ड को एक्टिवेट कराने गईं थीं। पिता रेलवे से सेवानिवृत्त इंजीनियर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता बैंक मैनेजर से जानकारी लेने के बाद एटीएम की केबिन में पहुंचे। पहले से एक युवक कैश जमा कर रहा था। वह पीछे खड़े हो गए। वह एक मरीज का फोन आने पर बाहर उससे बातें करने लगीं। पिता को केबिन में खड़े युवक ने मदद के नाम पर अपनी बातों में ले लिया। मशीन में लगा डेबिट कार्ड कार्ड बदल दिया। उन्होंने दोबारा कार्ड चेेक करने के लिए मशीन में लगाया। मगर, वो ब्लाक बताने लगा। पिता दुबारा मैनेजर के पास गए। तभी मोबाइल पर रुपये निकलने के मैसेज आ गए।