फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   holy soil of the temples of Mainpuri used in Ram Mandir Bhoomi Ayodhya

Ram Mandir: अयोध्या में राममंदिर की नींव में पड़ेगी मैनपुरी के धर्मस्थलों की रज, भक्तों में उल्लास

Wed, 05 Aug 2020 12:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Aug 2020 12:47 AM IST
सार

  • महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद रज कलश लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुए 
  • पुष्प माला से स्वागत करके किया विदा, एक्सप्रेसवे पर भी हुआ स्वागत 

विज्ञापन
holy soil of the temples of Mainpuri used in Ram Mandir Bhoomi Ayodhya
महामंडलेश्वर को रज कलश सौंपते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में रामलला के मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को होने वाले भूमि पूजन का उत्साह मैनपुरी जिले में भी है। श्रीराम मंदिर की नींव में मैनपुरी के ऐतिहासिक धर्मस्थलों की रज भी पड़ेगी। मंगलवार को श्री एकरसानंद आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद रज कलश लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व शहर में जगह-जगह उनका भक्तों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

 
मंगलवार की सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, धर्म जागरण समन्वय, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता श्री शीतला माता मंदिर, च्यवन ऋषि तपस्थली, श्री मार्कंडेय ऋषि तपस्थली, श्री मयन ऋषि तपस्थली, श्री स्वामी एकरसानन्द सरस्वती जी महाराज की तपस्थली (श्री एकरसानन्द आश्रम), चांदेश्वर मंदिर, श्री भीमसेन मंदिर, श्री सोमेश्वर नाथ मंदिर आदि तीर्थ स्थलों की पावन मिट्टी लेकर श्री एकरसानंद आश्रम पहुंचे। 
विज्ञापन



संबंधित खबर- Ram Mandir: अयोध्या से जुड़ी है आगरा के राम मंदिर की कहानी, छह दिसंबर 1992 को हुआ था निर्माण  
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां विधि विधान के साथ रज कलश महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद को भेंट किया। इसके बाद महामंडलेश्वर रज कलश लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर आश्रम सहित रास्ते में जगह-जगह भक्तों ने उनका स्वागत किया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भी पूर्व चेयरमैन संजीव यादव के  नेतृत्व में भक्तों ने महाराज जी का स्वागत किया। 

धूमधाम से मनाएं दीपोत्सव

भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या रवाना होने से पहले महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है। सभी के आराध्य भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण शुरू होने जा रहा है। इसलिए यह क्षण दीवाली से कम नहीं है। सभी लोग अपने-अपने घरों में दीपोत्सव मनाकर इस ऐतिहासिक क्षण में अपनी सहभागिता दें।


संबंधित खबरें
Ram Mandir: भूमि पूजन के दिन अयोध्या की तरह भगवामय होगा ब्रज, दीपों से जगमगाएगी कृष्ण की नगरी
Ram Mandir: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में बजेगा जलेसर में बना 21 कुंतल का घंटा, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed