{"_id":"5f29327e9287104f1452da65","slug":"ram-janm-bhoomi-ayodhya-news-history-of-ram-mandir-of-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Janmabhoomi Mandir: अयोध्या से जुड़ी है आगरा के राम मंदिर की कहानी, छह दिसंबर 1992 को हुआ था निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Janmabhoomi Mandir: अयोध्या से जुड़ी है आगरा के राम मंदिर की कहानी, छह दिसंबर 1992 को हुआ था निर्माण
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण पांच अगस्त को भूमि पूजन के साथ शुरू हो जाएगा। इसे लेकर राम भक्तों में उल्लास है। इस अवसर पर आगरा के राम मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। इस राम मंदिर का इतिहास अयोध्या से जुड़ा हुआ है। इसका निर्माण छह दिसंबर 1992 को हुआ, जब अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाया गया था। इस मंदिर में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी पूजा कर चुकी हैं। अगली स्लाइड्स में इस राम मंदिर के निर्माण की कहानी....
2 of 6
आगरा के कमला नगर स्थित राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के कमला नगर बाजार में श्रीराम मंदिर चौक है। यहां बने राम मंदिर के निर्माण की कहानी अयोध्या से जुड़ी हुई है। जिस दिन अयोध्या में विवादित ढांचे को ढहाया गया था, उसी दिन इस चौक पर कारसेवकों ने राम मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया।
3 of 6
मंदिर के महंत प्रमोद सारस्वत
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के महंत प्रमोद सारस्वत ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण छह दिसंबर 1992 को हुआ था। उस वक्त कर्फ्यू का माहौल था। पुलिस कारसेवकों पर लाठियां भांज रही थी, लेकिन सैकड़ों की तादाद में कारसेवकों ने यहां पहुंचकर मंदिर का निर्माण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राम मंदिर में स्थापित प्रतिमाएं
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में राम मंदिर का निर्माण होने की जानकारी तत्कालीन केंद्रीय मंत्री उमा भारती को हुई, तो वो खुद को यहां आने से रोक न सकीं। उन्होंने यहां आकर पूजा अर्चना की थी। इस मंदिर में राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की प्रतिमा स्थापित हैं।
विज्ञापन
5 of 6
राम मंदिर में पूजा करते महंत
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के महंत प्रमोद सारस्वत बताते हैं कि राजामंडी की एक दुकान से यहां रामदरबार की स्थापना हुई थी। राजामंडी से राम दरबार लाकर जब यहां स्थापित किया गया था, तो उन दुकानदार ने इन प्रतिमाओं का मूल्य नहीं लिया था। 1992 से रोजाना रामभक्त यहां आकर पूजा अर्चना करते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।