{"_id":"5f1ffb2ec6570722e865f530","slug":"holy-sand-of-five-gurudwara-of-agra-used-in-ram-mandir-construction-in-ayodhya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर निर्माण में लगेगी आगरा के पांच गुरुद्वारों की रज, कलश में रखकर भेजी अयोध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर निर्माण में लगेगी आगरा के पांच गुरुद्वारों की रज, कलश में रखकर भेजी अयोध्या
Tue, 28 Jul 2020 03:47 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Jul 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
विहिप कार्यकर्ताओं को पांचों गुरुद्वारा की रज देते संत बाबा प्रीतम सिंह व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर सिख समाज में भी खुशी और उल्लास है। आगरा के पांच गुरुद्वारों की रज (मिट्टी) कलश में रखकर अयोध्या भेजी गई है। गुरुद्वारा गुरु के ताल पर संत बाबा प्रीतम सिंह ने मंगलवार को रज कलश विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को सौंपा। इस मौके पर जय श्रीराम, जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के जयकारे लगे।
पांच अगस्त को अयोध्या में राममंदिर का भूमि पूजन होने जा रहा है। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद ने शहर के मुख्य गुरुद्वारों की रज एकत्रित की। यहां से गुरुद्वारा गुर का ताल, गुरुद्वारा माईथान, गुरुद्वारा दमदमा साहिब कैलाश पुरी, गुरुद्वारा लोहामंडी और गुरुद्वारा हाथीघाट से रज को कलश में रखकर परिषद के कार्यकर्ताओं को सौंपा।
विज्ञापन
संबंधित खबर- Ram Mandir: राम की नगरी में महकेगी श्रीकृष्ण के ब्रज की पावन रज, भक्त मनाएंगे उत्सव
संत बाबा प्रीतम सिंह ने कहा कि भगवान राम के मंदिर का इंतजार था, वो दिन आ गया है। इससे बड़ी खुशी कोई और नहीं। गुरु तेग बहादुर साहिब ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपनी गिरफ्तारी दी थी।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री सुनील ने कहा कि हर भारतवासी की मनोकामना पूर्ण हो गई है। कोरोना में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पवित्र स्थानों की रज एकत्रित कर रहे हैं। सभी से अपील है कि पांच अगस्त को घरों में घी के दिए जलाएं। इस मौके र समन्वयक बंटी ग्रोवर, सुनील पाराशर, राकेश त्यागी, दिग्विजय नाथ तिवारी आदि रहे।
संबंधित खबर- भूमि पूजन के दिन नवरत्न जड़ित वस्त्र पहनेंगे रामलला, चारों भाइयों व हनुमान जी को पहनाई जाएगी नई पोशाक
तालवाले हनुमान मंदिर से भी जाएगी रज
राममंदिर के लिए फतेहपुर सीकरी के प्रसिद्ध तालवाले हनुमान मंदिर से भी मिट्टी जाएगी। सोमवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता मिट्टी लेने मंदिर पहुंचे। महंत गंगादास पुजारी ने मंदिर के आंगन की मिट्टी उन्हें सौंपी। मिट्टी सौंपने से पूर्व विधि-विधान से पूजा की गई। राममंदिर निर्माण को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है।