{"_id":"62376fd1c31bee77707b6be5","slug":"holidays-over-queue-of-vehicles-on-yamuna-expressway-people-stuck-for-six-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम का झाम: छुट्टियां खत्म होते ही यमुना एक्सप्रेस वे पर लगी गाड़ियों की कतार, छह घंटे तक फंसे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम का झाम: छुट्टियां खत्म होते ही यमुना एक्सप्रेस वे पर लगी गाड़ियों की कतार, छह घंटे तक फंसे रहे लोग
Sun, 20 Mar 2022 11:47 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:47 PM IST
सार
टोल प्लाजा पर वाहनों के दबाव बढ़ने के बाद हजारों की संख्या में गाड़ियां फंसी रहीं, जिसके चलते गाडियों में सवारों की हालत बिगड़ने लगी। वहीं यमुना एक्सप्रेस वे अधिकारियों ने 10 से अधिक टीसी को काम करने पर लगाया और वाहनों को जैसे-तैसे निकाला।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे पर लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के त्योहार की छुट्टी खत्म होते ही दिल्ली सहित एनसीआर में नौकरी करने की जाने की वजह से यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और करीब तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। एक्सप्रेस वे अधिकारियों ने 10 कर्मचारियों को अधिक लगाकर जाम को खुलवाया और जाम की स्थिति करीब छह घंटे तक बिगड़ी रही।
विज्ञापन
रविवार को होली के त्योहार की छुट्टियां खत्म होते ही आगरा और मथुरा से दिल्ली की तरफ जाने की वजह से यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाजा पर करीब तीन किलोमीटर वाहनों की कतार लग गई। टोल प्लाजा पर वाहनों के दबाव बढ़ने के बाद हजारों की संख्या में गाड़ियां फंसी रहीं, जिसके चलते गाडियों में सवारों की हालत बिगड़ने लगी। वहीं यमुना एक्सप्रेस वे अधिकारियों ने 10 से अधिक टीसी को काम करने पर लगाया और वाहनों को जैसे-तैसे निकाला।
विज्ञापन
टोल प्लाजा के एक अधिकारी ने बताया कि अमूमन एक दिन में 17 से 24 हजार के मध्य वाहन गुजरते हैं, लेकिन आज संख्या दोगुनी जा सकती है, वहीं जो भी एंबुलेंस आ रही है उनकी दूसरी लेन से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन